खेल

“बेबी बॉस” वैभव सूर्यवंशी का विराट अंदाज, नंबर 18 की जर्सी पहनकर उड़ाए इंग्लैंड के होश!

इंडियन क्रिकेट टीम के ने स्टार Vaibhav Suryavanshi एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वैभव न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी के लिए बल्की अपनी जर्सी को लेकर भी सुर्खियों में है.

14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले अंडर‑19 वनडे में नंबर 18 की जर्सी पहनकर धमाकेदार पारी खेली और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

सिर्फ 19 गेंदों में 48 रन जड़ दिए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे. सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज को देखने के बाद यूजर्स को विराट कोहली याद आ गए

इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने वैभव को एक नया नाम तक दे दिया है. लोग उनहें “बेबी बॉस” कहकर संबोधित कर रहे हैं.

नंबर 18 पहनकर दिखाई विराट कोहली की झलक

वैभव ने मैच के दौरान वही नंबर 18 पहना है जो विराट कोहली पहनते हैं और इस वजह से सोशल प्लेटफॉर्म्स पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो गई.

कई फैंस ने इसे एक संकेत के रूप में देखा कि क्रिकेट का अगला “नंबर 18” वैभव ही हो सकते हैं.

लेकिन खुद वैभव का कहना है कि कोहली जैसा नामशाही खिलाड़ी बनने के लिए अभी बहुत दूर जाना है, अभी तो वो बस इस खेल में जीतना चाहते हैं.

मैदान पर धमाकेदार बल्लेबाजी से मचाया तूफान

कुछ ही गेंदों में वैभव ने जिस तरह इंग्लैंड बॉलर्स को छकाया, वो काबिले तारीफ था. उन्होंने पहले ओवर में तीन छक्के लगाए और टीम के लिए शुरुआती झटके के रूप में तेज गति से रन बनाए.

इंग्लैंड की पारी 174 रनों पर सिमट गई, जबकि भारत ने 24 ओवर में 6 विकेट से मैच जीत लिया. वैभव की यह पारी अंडर‑19 टीम के लिए जीत की नींव साबित हुई.

मैदान में उनका आत्मविश्वास, ताबड़तोड़ स्ट्रोक और नंबर 18 की जर्सी में ऊर्जा देखकर सचमुच “बेबी बॉस” का टैग सही बैठता है.

बता दें कि इससे पहले ही वैभव ने IPL 2025 में भी अपनी क्षमता दिखा दी थी, बस अंडर‑19 स्तर पर इसकी ताजी झलक देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें- ICC के 8 नए नियम: टेस्ट से लेकर वनडे तक क्रिकेट में किए गए बड़े बदलाव

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago