बुरी तरह क्रैश हुई अजित कुमार की कार
Ajith Kumar Accident: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर हीरो अजित कुमार चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और वह बाल-बाल बच गए हैं. अजित कुमार इन दिनों अपकमिंग दुबई 24-घंटे की रेस में हिस्सा लेने वहां गए है. वह इस रेस के लिए बीते दिन यानी मंगलवार को प्रैक्टिर कर थे और इस दौरान उन्होंने अपनी कार से कंट्रोल खो दिया और उनका एक्सीजेंट हो गया. इतनी ही नहीं अजित कुमार की कार क्रैश का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
अजित कुमार के कार का कंट्रोल खो गया था जिसके चलते वो बैरियर में जा भिड़ी और उसके परखच्चे उड़ गए. हालांकि इस हादसे में अजिल बाल-बाल बच गए. एक्टर को किसी तरह की चोट नहीं आई. सोशल मीडिया पर अजिक की कार का वीडियो देख फैंस काफी घबरा गए. वीडियो में कार की टक्कर होते देखा जा सकता है जिसके बाद वो गोल-गोल घूमती है और उसे आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ जाते हैं. इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ अजित की मदद करते हैं और उन्हं गाड़ी से निकालते देखा जाता है.
एक्टर के मैनेजर सुरेश चंद्र ने कहा अजित को कोई चोट नहीं आई. वह स्वस्थ हैं. जब यह हादसा हुआ तब वह 180 किमी की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे. बता दें कि अजित कुमार की अपनी रेसिंग टीम है जिसका नाम Ajith Kumar Racing है. दुबई में होने वाली रेस में वह अपनी टीम के लोगों के साथ हिस्सा लेने वाले थे.
यह भी पढ़ें: ‘दंगल’ के बाद इस 20 करोड़ी फिल्म का चीन में दिखा जलवा, देख फूट-फूट कर रोए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
सितंबर 2024 में अजित ने अपनी रेसिंग टीम को लॉन्च किया था. इससे पहले वो फॉर्मूला बीएमडबल्यू एशिया, ब्रिटिश फॉर्मूला 3 और फिया एफ 2 चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुके हैं. उनकी टीम पर यूरोप में प्रतियोगिता करने वाली है. रेसिंग के साथ-साथ अजित बाइक लवर भी है. उन्होंने 90 के दशक में नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप के साथ अपने रेसिंग करियर की शुरुआत की थी.
दरअसल, यह हादसा पहली बार नहीं बल्कि एक बार और हो चुका है.एक दिन एक्टर विदामुयार्ची फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान कार का एक सीन शूट हो रहा था. शूटिंग अजर बैजान रेगिस्तान में हो रही थी. जहां पर शूट के दौरान एक्टर की पूरा कार ही पलट गई थी. उस वक्त भी एक्टर बाल-बाल बच गए थे. आपको बता दें कि अजित कुमार पॉपुलर एक्शन हीरो है. इनकी फिल्मों ने धमाल मचाया. इन फिल्मों में ‘कमांडो’ और ‘बिल्ला’ शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…