मनोरंजन

साउथ एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी के मामले में हुई जेल, 1 साल तक नहीं मिलेगी जमानत

South Actress Ranya Rao Jailed: साउथ इंडस्ट्री का जानी मानी एक्ट्रेस रान्या राव को एक साल की जेल की सजा हुई है. दरअसल एक्ट्रेस पर सोने की तस्करी करने का आरोप है. विदेशी मुद्रा और तस्करी गतिविधि रोकथाम अधिनियम मामले को देख रहे बोर्ड ने हाल ही में एक्ट्रेस को एक साल की सजा सुनाई है. साथ ही आदेश दिए गए हैं कि रान्या राव को उनकी सजा के दौरान जमानत भी नहीं दी जाएगी.

पहले मिल चुकी है जमानत

दरअसल इससे पहले DRI (Directorate of Revenue Intelligence) तय किए के समय के बीच में आरोप पत्र दाखिल नहीं कर सकी थी. जिसके बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस और उनके साथी तरुण राजू को जमानत दे दी थी.

बता दें कि 2 लाख के बॉन्ड और जमानत शर्तों पर बेल के बावजूद रान्या और उनके साथी को COFEPOSA ने हिरासत में लिया हुआ था. यहां आपको बताना जरूरी होगा कि COFEPOSA तस्करी के आरोप या शक के आधार पर एक साल तक हिरासत में रखने की परमिशन देता है.

एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करती पकड़ी गईं थी एक्ट्रेस

बता दें कि मार्च 2025 में रान्या राव दुबई से वापस भारत आई थीं. इस दौरान वे केंपेगोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क ग्रीन चैनल से बचकर निकलने की कोशिश में थीं. बताते चलें की ग्रीन चैनल ड्यूटीएबल सामान वाले यात्रियों के लिए होता है.

जब ऑफिसर ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या उनके पास कोई ऐसा सामान है जिसकी जानकारी अनडिक्लेयर है. ये सवाल सुनने के बाद रान्या टेंशन में आ गई और DRI नें उनकी तलाशी लेने का फैसला किया.

तलाशी के बाद सामने आया कि एक्ट्रेस के पास 14.2 किलो ग्राम सोना उस वक्त मौजूद था. जिसकी कीमत लगभग 12.56 करोड़ रुपये थी.

इसके बाद एक्ट्रेस को हिरासत में ले लिया गया. वहीं एक्ट्रेस ने दो बार लोकल कोर्ट और एक बार कर्नाटक हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखइल की थी जिन्हें खारीज कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘Coolie’ की कहानी लीक? देवा बनकर सोने की तस्करी करते दिखे रजनीकांत, जबरदस्त लुक हुआ वायरल

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago