Ranya Rao, South actress, gold smuggling, 14.2 kg gold, Kempegowda International Airport, COFEPOSA, DRI, one-year imprisonment, bail denied, Dubai.
South Actress Ranya Rao Jailed: साउथ इंडस्ट्री का जानी मानी एक्ट्रेस रान्या राव को एक साल की जेल की सजा हुई है. दरअसल एक्ट्रेस पर सोने की तस्करी करने का आरोप है. विदेशी मुद्रा और तस्करी गतिविधि रोकथाम अधिनियम मामले को देख रहे बोर्ड ने हाल ही में एक्ट्रेस को एक साल की सजा सुनाई है. साथ ही आदेश दिए गए हैं कि रान्या राव को उनकी सजा के दौरान जमानत भी नहीं दी जाएगी.
पहले मिल चुकी है जमानत
दरअसल इससे पहले DRI (Directorate of Revenue Intelligence) तय किए के समय के बीच में आरोप पत्र दाखिल नहीं कर सकी थी. जिसके बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस और उनके साथी तरुण राजू को जमानत दे दी थी.
बता दें कि 2 लाख के बॉन्ड और जमानत शर्तों पर बेल के बावजूद रान्या और उनके साथी को COFEPOSA ने हिरासत में लिया हुआ था. यहां आपको बताना जरूरी होगा कि COFEPOSA तस्करी के आरोप या शक के आधार पर एक साल तक हिरासत में रखने की परमिशन देता है.
एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करती पकड़ी गईं थी एक्ट्रेस
बता दें कि मार्च 2025 में रान्या राव दुबई से वापस भारत आई थीं. इस दौरान वे केंपेगोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क ग्रीन चैनल से बचकर निकलने की कोशिश में थीं. बताते चलें की ग्रीन चैनल ड्यूटीएबल सामान वाले यात्रियों के लिए होता है.
जब ऑफिसर ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या उनके पास कोई ऐसा सामान है जिसकी जानकारी अनडिक्लेयर है. ये सवाल सुनने के बाद रान्या टेंशन में आ गई और DRI नें उनकी तलाशी लेने का फैसला किया.
तलाशी के बाद सामने आया कि एक्ट्रेस के पास 14.2 किलो ग्राम सोना उस वक्त मौजूद था. जिसकी कीमत लगभग 12.56 करोड़ रुपये थी.
इसके बाद एक्ट्रेस को हिरासत में ले लिया गया. वहीं एक्ट्रेस ने दो बार लोकल कोर्ट और एक बार कर्नाटक हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखइल की थी जिन्हें खारीज कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें- फिल्म ‘Coolie’ की कहानी लीक? देवा बनकर सोने की तस्करी करते दिखे रजनीकांत, जबरदस्त लुक हुआ वायरल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





