मनोरंजन

Bigg Boss 19 में स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता की धमाकेदार एंट्री, घरवालों को किया रोस्ट

रियलिटी टीवी की दुनिया में ‘बिग बॉस’ हमेशा से ही अपने जबरदस्त ड्रामे और मनोरंजन के लिए जाना जाता है. सीजन 19 भी शुरू से ही खूब चर्चा में रहा है और दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इस बार शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हो रही नोक-झोंक, दोस्ती, और जबरदस्त टास्क ने शो को और भी दिलचस्प बना दिया है. लेकिन अब एक नए मेहमान की एंट्री ने दर्शकों का मजा दोगुना कर दिया है.

बदल दिया घर का माहौल

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता ‘बिग बॉस’ के घर में पहुंचे और अपनी हाजिर जवाबी और मजेदार कॉमेडी से घर के माहौल को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. रवि गुप्ता ने आते ही कंटेस्टेंट्स का जमकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया, और उनकी बातों पर सलमान खान भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए.

जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो जारी किया, जिसमें रवि गुप्ता की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी. इस प्रोमो में सलमान खान रवि का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और उनसे पूछते हैं कि उन्हें घरवाले कैसे लगे. इस पर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए रवि बिना देरी किए रियल घरवालों के नाम लेते हुए कहते हैं कि सोहेल भाई, अरबाज भाई और शेरा भी उन्हें अच्छे लगते हैं. इस बात पर सलमान खान अपनी हंसी रोक नहीं पाते.

घरवालों को जमकर किया रोस्ट

इसके बाद रवि धीरे-धीरे घर के बाकी सदस्यों से भी मजाक करते हैं और उन्हें जमकर रोस्ट करते हैं. प्रोमो में वह अमाल मलिक से कहते हैं, “अमाल भाई, जो दिन में इतना सुरीला है, रात में इतना भयानक खर्राटा कैसे ले सकता है?”

प्रणित के बारे में उन्होंने कहा, “प्रणित, शेरा भाई का नंबर मांग रहा था. शेरा भाई ने पता है क्या बोला? जब बिग बॉस यह वाला खत्म हो जाएगा, सब लोग घर चले जाएंगे, तो तुम रहोगे अकेले, और सलमान भाई अलग से तुमसे मिलने के लिए आएंगे.”

शो के नए अपडेट की बात करें तो बिग बॉस से जुड़े सोशल मीडिया पेजों के मुताबिक, इस हफ्ते चार लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं. मृदुल तिवारी, मालती चाहर, गौरव खन्ना और नीलम गिरी इस हफ्ते घर से बाहर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने की Abhishek Bajaj की तारीफ, Neelam Giri ने जताई नाराजगी, बोली- “हमारी मेहनत की कभी सराहना नहीं हुई”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

2 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

9 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

12 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

21 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

29 minutes ago