मनोरंजन

‘मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं…’, सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट, तो एक्ट्रेस के वकील का रिएक्शन आया सामने

Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में CBI ने करीब 5 साल की जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. जांच एजेंसी को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया था. इसके चलते CBI ने रिया को क्लीन चिट दे दी है. इस बीच उनके वकील ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. ऐसे में चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

क्या बोले रिया चक्रवर्ती के वकील?

CBI द्वारा केस को बंद किए जाने और रिया को क्लीन चिट दिए जाने पर उनके वकील सतीश मानशिंदे ने फैसले का स्वागत किया. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा,”मैंने पहले दिन से ही कहा था कि यह पूरी तरह आत्महत्या का मामला है और रिया चक्रवर्ती का इसमें कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं था. वह घटना से छह दिन पहले ही सुशांत के घर से निकल गई थीं और उसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं था.”वकील ने आगे कहा कि “मुझे नहीं पता कि किस आधार पर रिया को इस केस में घसीटा गया था. सोशल मीडिया और कुछ मीडिया हाउसेज ने झूठा नैरेटिव फैलाया, लेकिन अब CBI की रिपोर्ट से यह साबित हो गया कि वे सभी आरोप गलत थे.”

‘मैं रिया को सैल्यूट करता हूं…’

सतीश मानशिंदे ने रिया की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा,”रिया पहले दिन से ही बेकसूर थीं. उन्होंने इस केस को टाइगर की तरह लड़ा. मैं उन्हें बंगाल टाइगर कहता था. मैं रिया को सैल्यूट करता हूं कि उन्होंने इतना कुछ सहन किया. यहां तक कि 27 दिन जेल में भी बिताए. लेकिन अंत में सच की जीत हुई.”

CBI जांच और कोर्ट का फैसला

CBI ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट मुंबई की विशेष अदालत में दाखिल की है. अब कोर्ट इस रिपोर्ट की समीक्षा करेगा और तय करेगा कि इसे मंज़ूरी दी जाए या आगे की जांच कराई जाए.

ये भी पढ़ें: Sikandar Trailer Out: फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज, कसम से Salman Khan ने लुक से लूट लिया दिल

क्या था पूरा मामला?

14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। शुरुआती जांच मुंबई पुलिस ने की, लेकिन बाद में मामला CBI के पास चला गया. मुंबई के कूपर अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण एस्फिक्सिया (दम घुटना) बताया गया. सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना में FIR दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, आर्थिक धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इसके जवाब में रिया चक्रवर्ती ने भी मुंबई में एक काउंटर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें सुशांत की बहनों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन लेने का आरोप लगाया गया था.

मीडिया ट्रायल और CBI की क्लीन चिट

इस पूरे मामले में मीडिया ट्रायल ने भी बड़ी भूमिका निभाई. सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर रिया को लेकर कई तरह की बातें फैलाई गईं. वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, “कोविड के समय हर कोई सोशल मीडिया और टीवी से जुड़ा था ऐसे में कई निर्दोष लोगों को मीडिया और जांच अधिकारियों के सामने परेशान किया गया.”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

1 hour ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

1 hour ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

3 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

3 hours ago