यूटिलिटी

IRCTC का बेहतरीन ऑफर, ट्रेन से करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानिए कितना होगा किराया?

Indian Railway: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) यात्रियों के लिए समय-समय पर विशेष टूर पैकेज पेश करता है, जिससे वे देश-विदेश के महत्वपूर्ण स्थलों की यात्रा कर सकें. अब इस बीच आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है, जिसके तहत श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं. इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि यात्री इसके खर्च का भुगतान आसान किस्तों (EMI) में भी कर सकते हैं.

11 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए चलाई जाती है. इसी के तहत अब 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा टूर पैकेज शुरू किया जा रहा है, जो 11 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 22 अप्रैल 2025 तक चलेगा. यह यात्रा कुल 11 रात और 12 दिन की होगी, जिसमें श्रद्धालु कई प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कर सकेंगे.

इन ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन

इस टूर पैकेज के तहत श्रद्धालु ज्योतिर्लिंगों और धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे जैसे मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन का महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात स्थित सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेट द्वारका और सिग्नेचर ब्रिज, नासिक का त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी और कालाराम मंदिर, पुणे का भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद का घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और स्थानीय मंदिर आदि. इस यात्रा के लिए ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी और ललितपुर से उपलब्ध होगी.

टूर पैकेज की कीमत और सुविधाएं

आईआरसीटीसी इस यात्रा के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों के पैकेज लेकर आया है, जो यात्रियों की बजट और सुविधा के अनुसार तय किए गए हैं. कंम्फर्ट श्रेणी के पैकेज में डीलक्स होटलों के AC Rooms समेत अन्य सुविधाओं के साथ एक व्यक्ति के लिए पैकेज 52200 रुपये का है. वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी के पैकेज में बजट होटलों के एसी रूम्स समेत अन्य सर्विसेज शामिल रहेंगे, जिसकी कीमत एक व्यक्ति के लिए 39550 रुपये है. वहीं तीसरे स्लीपर कैटेगरी के पैकेज में नान एसी रूम्स के साथ एक व्यक्ति को 23200 रुपये देने होंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में गरीब महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि के लिए इस दिन से शुरू हो सकते हैं रजिस्ट्रेशन

EMI की सुविधा भी उपलब्ध

आईआरसीटीसी ने इस यात्रा को सभी यात्रियों के लिए किफायती बनाने के लिए EMI का विकल्प भी उपलब्ध कराया है. यात्री इस यात्रा की लागत को 816 रुपये प्रति माह की आसान किस्तों में चुका सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य यह है कि निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोग भी इस धार्मिक यात्रा का लाभ उठा सकें. साथ ही, इसमें LTC (लीव ट्रैवल कंसेशन) की सुविधा भी दी जा रही है.

कैसे करें बुकिंग?

  • अगर आप इस खास यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बुकिंग की जा रही है. जिसमें आप ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं.
  • इसके अलावा आईआरसीटीसी कार्यालय, पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय पर जा सकते हैं या फिर आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं.
  • इच्छुक यात्री मोबाइल नंबरों 8287930199, 9236391908, 9236391910, 9417105544, 7302821864 पर संपर्क कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

25 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

28 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

38 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

51 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago