मनोरंजन

Taarak Mehta के सेट पर ‘जेठालाल’ और असित मोदी संग झगड़े को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा, Dilip Joshi ने तोड़ी चुप्पी बताया पूरा सच

Taarak Mehta: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आजकल किसी न किसी कारणों से चर्चा में बना रहता है. एक बार फिर शो सुर्खियों में है और इस बार इसके पीछे के कारण कुछ अच्छे नहीं हैं. हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि शो के लीड दिलीप जोशी जो जेठालाल की भूमिका निभाते हैं, उनका प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी संग झगड़ा हो गया है. यहां तक बातें सामने आईं की तीखी गर्मा-गर्मी में दिलीप जोशी ने उनका कॉलर तक पकड़ लिया. अब वहीं इन खबरों पर दिलीप जोशी का रिएक्शन सामने आया है.

लड़ाई की खबर पर दिलीप जोशी ने बताई ये सच्चाई

दरअसल. दिलीप जोशी ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और खुलासा करते हुए बताया है कि इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है. उनका कहना है कि ये केवल बेबुनियाद अफवाहें हैं और इन झूठी खबरों से वह आहत हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी ने कहा- “हर तरफ चल रही इन सभी अफवाहों के बारे में मैं कुछ स्पष्ट करना चाहता हूं. मीडिया में मेरे और असित भाई के बारे में कुछ कहानियां गढ़ी गई हैं जो पूरी तरह से झूठी हैं, और ऐसी बातों से मुझे वास्तव में दुख पहुंचा है… यह निराशाजनक है किसी ऐसी चीज़ के बारे में नकारात्मकता फैलाते हुए देखना जिसने इतने सालों तक बहुत से लोगों को बहुत खुशी दी है.”

उन्होंने आगे कहा- “हर बार ऐसी अफवाहें सामने आती हैं… ऐसा लगता है कि हम लगातार समझाते रहे हैं कि यह पूरी तरह से झूठ है. यह बेहद निराशाजनक है क्योंकि यह सिर्फ हमारे बारे में नहीं है बल्कि यह उन सभी फैंस के बारे में है जो शो को पसंद करते आए हैं और इस तरह की झूठी खबरों को देखकर परेशान हो जाते हैं.”

कुछ लोग शो से जलते हैं

इसी कड़ी में दिलीप जोशी ने आगे कहा, ‘पहले, मेरे शो छोड़ने की भी अफवाहें थीं, जो पूरी तरह से झूठी हैं और अब ऐसा लगता है कि हर कुछ हफ्ते में असित भाई और शो को किसी न किसी तरह से बदनाम करने की कोशिश में एक और नई कहानी आ जाती है. ऐसी चीजों को बार-बार सामने आते देखना निराशाजनक है और कभी-कभी मैं यह सोचने से खुद को नहीं रोक पाता कि क्या कुछ लोग सिर्फ शो की निरंतर सफलता से ईर्ष्या करते हैं.

मुझे नहीं पता कि इन कहानियों को फैलाने के पीछे कौन है, लेकिन मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं. मैं यहां हूं, मैं शो के लिए हर दिन उसी प्यार और जुनून के साथ काम कर रहा हूं और मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. मैं इतने लंबे समय से इस अद्भुत यात्रा का हिस्सा रहा हूं और मैं इसका हिस्सा बना रहूंगा.’

मीडिया से दिलीप जोशी ने कही ये बातें

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्टर ने इसी कड़ी में कहा, ‘हम सभी इस शो को सर्वश्रेष्ठ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता में एक साथ खड़े हैं और मैं बस यही चाहता हूं कि मीडिया ऐसी दुखद कहानियों को छापने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने के लिए एक पल ले. आइए इस शो द्वारा इतने सारे लोगों के लिए लाई गई सकारात्मकता और खुशी पर ध्यान दें. हमेशा हमारा समर्थन करने के लिए हमारे प्रशंसकों का धन्यवाद, यह वास्तव में दुनिया का मतलब है.’

ये भी पढ़ें: सरोजनी मार्केट के कपड़े पहन महज 18 साल की उम्र में ये एक्ट्रेस बनी ‘Miss Universe’, कभी इंग्लिश में तंग था हाथ, बेहद दिलचस्प है किस्सा

जानें क्या था पूरा मामला

आपको बता दें, बीते दिन मीडिया में तेजी से खबरें फैली थीं कि दिलीप जोशी का असित मोदी संग झगड़ा हो गया है और गर्मा-गर्मी इतनी बढ़ गई कि एक्टर ने उनकी कॉलर तक पकड़ ली थी.

न्यूज18 की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया था कि ”दिलीप को बहुत गुस्सा आया और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी. फिर उन्होंने असित मोदी का कॉलर भी पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दे डाली. हालांकि, असित भाई ने बाद में उन्हें शांत किया. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ये पूरा झगड़ा दिलीप जोशी की छुट्टियों के अनुरोध को लकर थी.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

18 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

27 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

42 minutes ago