मनोरंजन

The Bengal Files Collection: द बंगाल फाइल्स के कलेक्शन में आया उछाल, क्या बागी 4 को छोड़ देगी पीछे?

विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीर फाइल्स के बाद फिरसे एक बड़े मुद्दे को अपनी फिल्म में उठाया है, जिसको लेकर लोगों मे कम जानकारी है. इस फिल्म का नाम द बंगाल फाइल्स है जो हाल ही में 5 सितंबर को बागी 4 के साथ ही बड़े पर्दे पर उतरी है, जिसके कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले अब उछाल देखने को मिल रहा है.

विवेक अग्निहोत्री अपने विवादित फिल्मों के लिए जाने जाते है, जो हर बार अपनी फिल्मों से हमेशा कुछ ऐसा पेश करते है जिसके बारे में लोगों को कम पता होता है. ऐसे में विवेक अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद ‘द बंगाल फाइल्स’ को दर्शको के सामने लाए है.

‘द बंगाल फाइल्स’ कोलकाता में हुए हिंसा पर आधारित है जो 1946 में हुआ था. कश्मीर फाइल्स की ही तरह ये भी एक सच्ची घटना को दर्शाने वाली फिल्म है. इसके रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर विवाद शुरु हो गया था जिसके चलते अभी तक ये फिल्म पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं हुई है.

पहले दिन बागी 4 से रह गई पीछे

आपको बता दें की बागी 4 और द बंगाल फाइल्स दोनों ही फिल्में 5 सितंबर को एक साथ सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर उतरे. ऐसे में माना जा रहा था की दोनों में एक अच्छी टकरार देखने को मिलेगी. लेकिन पहले दिन के दोनों के कलेक्शन को देख कर लगा की द बंगाल फाइल्स बागी 4 को नहीं पछाड़ पाएगी.

कलेक्शन में हुई  बढ़ोतरी

हालांकी द बंगाल फाइल्स ने अपनी शुरुआत भले ही धीमी करी लेकिन इसके 5वें दिन का कलेक्शन देख कर मेकर्स में उम्मीद की लौ जल गई. आपको बता दें की पहले दिन द बंगाल फाइल्स ने केवल 1.75 करोंड़ से ही अपना खाता खोल पाया था जो बागी 4 के मुकाबले कमाई का सिर्फ 17% ही था.

लेकिन धीरे-धीरे बंगाल फाइल्स के कलेक्शन में बढ़ोतरी होना शुरू हुआ, जिसके चलते दूसरे दिन इसने 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया और ऐसे ही 5 दिनों में इसने घरेलु बॉक्स ऑपिस में 9.36 करोंड़ का कलेक्शन कर लिया है.

असल घटना पर आधारित

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती व अनुपम खेर समेत कई दिग्गज कलाकार है और इसका बजट 50 करोड़ का था. इसकी कहानी कोलकाता किलिंग्स के नाम से जाने जानी वाली 1946 में हुए सांप्रदायिक दंगो की असल घटना को दर्शाती है, जिसने स्वतंत्रता में विभाजने के रास्ते में महत्वपूर्ण भुमिका निभाती है.

ये भी पढ़ें: South OTT Release 2025: ‘कुली’ से लेकर ‘बकासुर रेस्टोरेंट’ तक…इस हफ्ते 0TT पर धमाल मचाएंगी साउथ की कई शानदार फिल्में और सीरीज, यहां चेक करें लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

39 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

60 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago