मनोरंजन

ये है वो एक्ट्रेस जिसके पास न तो खाने के लिए पैसे थे न पढ़ाई के लिए, अब बन चुकी हैं इंडस्ट्री की बड़ी स्टार, जानें नाम

Indian Highest Paid OTT Actress: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है. सामंथा ने अपनी जिंदगी के कठिन दिनों को साझा करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए पैसे नहीं थे, और घर में खाने के लिए भी तंगी थी. बावजूद इसके, सामंथा ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर न केवल टॉप किया बल्कि आज ओटीटी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं.

दिन में सिर्फ एक बार मिलता था खाना (Indian Highest Paid OTT Actress)

सामंथा के अनुसार, उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें यह सिखाया कि अगर किसी का सपना सच्चा है तो उसे पूरा करने के लिए कुछ भी किया जा सकता है. यही मानसिकता और मेहनत उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाने में मददगार साबित हुई. अपने संघर्ष को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि जब वे नौकरी की तलाश में थीं, तब दो महीने तक उन्हें दिन में सिर्फ एक बार खाना मिलता था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

OTT पर भी खूब कमा रहीं नाम

सामंथा का करियर सिर्फ साउथ इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ बनाई है. हाल ही में वह वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में वरुण धवन के साथ नजर आईं, जो एक अंतरराष्ट्रीय सीरीज का भारतीय वर्शन है. सामंथा और वरुण की जोड़ी को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है और दोनों की एक्टिंग में गजब का तालमेल देखने को मिला है. इस सीरीज के जरिए सामंथा ने अपने अभिनय की नई परिभाषा पेश की है.

यह भी पढ़ें : जब खुद की शादी में ही 3 घंटे लेट पहुंचे थे Shatrughan Sinha, टूटने लगा था पूनम के सब्र का बांध, एक्टर ने खुद सुनाया था किस्सा

‘सिटाडेल: हनी बनी’ के लिए सामंथा ने ली इतनी फीस (Indian Highest Paid OTT Actress)

किसी भी कलाकार की फीस उनके अभिनय और लोकप्रियता का प्रत्यक्ष रूप से पता चलता है. ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के लिए सामंथा ने लगभग 10 करोड़ रुपये की फीस ली है, जो उन्हें ओटीटी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बना देती है. अगर यह जानकारी सही है, तो सामंथा रुथ प्रभु की फीस ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अब तक किसी भी एक्ट्रेस द्वारा ली गई सबसे ज्यादा फीस मानी जा रही है. इससे पहले भी सामंथा ने ‘द फैमिली मैन 2’ जैसी चर्चित वेब सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Uma Sharma

Recent Posts

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

49 seconds ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

8 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

10 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

26 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

37 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

47 minutes ago