मनोरंजन

Tom Cruise Loves Hindi Movies: हिंदी सिनेमा से टॉम क्रूज का खास लगाव, बोले- ‘यहां फिल्में बनाना चाहता हूं’

Tom cruise loves hindi movies: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ शनिवार को भारत में रिलीज हो चुकी है. फिल्म प्रमोशन में जुटे अभिनेता टॉम क्रूज ने बताया कि उन्हें हिंदी सिनेमा से प्यार है और उनकी हिंदी फिल्म बनाने की इच्छा भी है.

भारत से है खास जुड़ाव

‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ के प्रमोशन में जुटे अभिनेता टॉम क्रूज ने भारतीय संस्कृति, सिनेमा और निवासियों के प्रति अपने खूबसूरत यादों, अनुभव और लगाव को साझा किया. उन्होंने बताया, “मुझे भारत से बहुत प्यार है. भारत एक अद्भुत देश है, यहां के लोग और संस्कृति शानदार हैं. मेरा भारत का अनुभव मेरी यादों में बस गया है. जब मैं वहां पहुंचा, ताजमहल देखने गया और मुंबई में भी समय बिताया, मुझे हर पल बहुत अच्छी तरह याद है.”

बॉलीवुड फिल्मों के हैं दीवाने (Tom cruise loves hindi movies)

अभिनेता ने आगे कहा, “मैं भारत में जाकर वहां पर फिल्म बनाना पसंद करूंगा. मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं. वहां की फिल्मों की खासियत भी खासा पसंद आती है. मुझे बहुत अच्छा लगता है, जब किसी सीन में कोई अचानक गाना शुरू कर देता है.”

भारत दौरे को लेकर उत्साहित

टॉम ने बताया कि वह भारत फिर से जाने के लिए उत्साहित हैं. वहां पर उनके कई दोस्त बन चुके हैं. उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया, “मेरी इच्छा है कि मैं बॉलीवुड शैली की फिल्म बनाऊं. मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं. मुझे भारतीय सिनेमा के कलाकार, गायक, डांस सब पसंद हैं.”

ये भी पढ़ें: King के स्टारकास्ट में दीपीका पादुकोण और सुहाना खान के साथ जुड़ीं अब ये एक्ट्रेस, शाहरुख खान के साथ पहले रही है जबरदस्त जोड़ी

छह दिन पहले रिलीज हुई ‘मिशन इम्पॉसिबल’

‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ भारत में तय समय से छह दिन पहले रिलीज हुई है. पहले फिल्म 23 मई को रिलीज होने वाली थी. फिल्म हिंदी, अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है. पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने टॉम क्रूज प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ प्रस्तुत की है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है.

एथन हंट के किरदार में फिर से वापसी

एक्शन फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हन्नाह वाडिंग हैम, कैटी ओ’ ब्रायन, जेनेट मैकटीर, लुसी तुलुगरजुक और ट्रैमेल टिलमैन शामिल हैं. टॉम क्रूज अपने किरदार एथन हंट के रूप में वापस लौटे हैं. फिल्म में उनके साथ जाने-पहचाने चेहरे हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट भी अहम भूमिकाओं में हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

3 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

15 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

55 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago