मनोरंजन

‘दिमाग की नसें फाड़ रहा…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका का फूटा दर्द, पति पर दूसरी महिला संग अफेयर का लगाया आरोप

Vada Pav Girl Chandrika Dikshit viral vedio: दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर और बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट की चंद्रिका दीक्षित ने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ का दर्द दुनिया के सामने रखा है. दरअसल उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग कि तरह फैल रहा है, जिसमें वह अपने पति युगम गेरा पर कथित धोखा देने का आरोप लगा रही हैं.

वीडियो में चंद्रिका फफक-फफक कर रोती हुई नजर आ रही हैं. वह फोन में अपने पति के दूसरी महिला के साथ चैट को दिखा रही थीं. लगभग डेढ़ मिनट के इस वीडियो के बाद उनके फैंस और फॉलोअर्स में हड़कंप सा मच गया है.

‘वड़ा पाव गर्ल’ ने क्या आरोप लगाए?

वायरल वीडियो में चंद्रिका रोते हुए कहती हैं कि ‘दुनिया को क्या दिखाना है? लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं? दो महीनों से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं? मैं काम कर रही हूं, घर संभाल रही हूं, बच्चा भी संभाल रही हूं और आप ये सब करने जा रहे हैं? किससे पूछकर, क्यों? जो लड़की दिन भर आपके आगे-पीछे घूम रही है. मेरा पति, मेरा प्यार? इससे भी कई ज्यादा चीजें हैं, जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं’. बता दें कि वीडियो में वह फोन में चैट स्क्रीन दिखाती हुई बार-बार रो पड़ती हैं और चिल्लाते हुए अपने पति को कोसते हुए नजर आ रही हैं.

कौन हैं चंद्रिका दीक्षित?

दिल्ली की रहने वाली चंद्रिका दीक्षित को ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से जाना जाता है. दिल्ली में उन्होंने स्टाइलिश तरीके से वड़ा पाव बेचकर सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी. संघर्ष से स्टारडम बनने तक का उनका सफर लोगों को प्रेरित करता रहा. जिसके बाद बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेकर उन्होंने अपनी पहचान और मजबूत की.

फिलहाल चंद्रिका एक बच्चे की मां हैं और परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही थीं, लेकिन अब यह वीडियो सामने आने से लग रहा है कि उनके साथ सब कुछ ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें: Grammys 2026: केंड्रिक लैमर से लेकर दलाई लामा तक, इस साल किसने बिखेरा ग्रैमी अवॉर्ड में जलवा?

चंद्रिका के पति युगम गेरा की क्या है कुंडली?

चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा(Chandrika’s husband Yugam Gera) उनसे 2-3 साल छोटे हैं और मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और पहले प्राइवेट नौकरी करते थे, लेकिन अब चंद्रिका के वड़ा पाव बिजनेस में उनका योगदान रहता है.

बताते चलें कि दिल्ली आने के बाद खाने के बहाने उनकी मोहब्बत शुरू हुई थी. युगम ने हमेशा उनकी जिम्मेदारी संभाली, यहां तक कि बाइक पर उन्हें पहली बार बिठाया. लेकिन हाल ही में चंद्रिका द्वारा युगम पर लगाए एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपों पर विवाद बढ़ गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

41 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

45 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

45 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

2 hours ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

2 hours ago