मनोरंजन

वॉर 2 में सेक्सी लुक में नजर आएंगी Kiara Advani, ‘आवन-जावन’ गाने में ऋतिक और BTS संग फोटो आई सामने

Kiara Advani Looks Sexy: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2) का पहला गाना AavanJaavan कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है, जिसमें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की दिलकश जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया हैं. AavanJaavan गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. साथ ही लोग इसकी बीट्स और केमिस्ट्री खूब पसंद कर रहे हैं.

फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है और अब जैसे-जैसे रिलीज डेट पास आ रही है, फैंस में इस फिल्म का क्रेज बढ़ता जा रहा है. इसी बीच आज कियारा ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने से जुड़ी कुछ बिहाइंड-द-सीन (BTS) तस्वीरें शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं.

वॉर 2 के गाने में कियारा ने फ्लॉन्ट किया अपना सेक्सी लुक

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कियारा ने कुछ BTS फोटोज पोस्ट करते हुए सिर्फ “#AavanJaavan” लिखा. तस्वीरों में कियारा का ग्लैमरस लुक देखने को मिला. पहले तीन फोटोज में उन्होंने अपने टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट किया है. साथ ही एक तस्वीर में वह ऋतिक रोशन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जो फैन्स को खूब पसंद आई. इसके अलावा, एक सेल्फी में कियारा, डायरेक्टर अयान मुखर्जी, ऋतिक और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ नजर आ रही हैं.

ऋतिक अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी मां की तारीफ की है. उन्होंने ये क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘आपको पता हो कि ये गाना चार्टबस्टर में है, जब आपकी मां पूरा दिन उसका हुक सीखने में बिताती हैं और उसे करते हुए बेहद खूबसूरत लगती हैं. मां आप कमाल हैं, आई लव यू. #आवनजावन.’

‘वॉर 2’ के बारे में

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जिसमें देशभक्ति का जबरदस्त तड़का लगाया गया है. फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर मेजर कबीर ढालीवाल के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, जूनियर एनटीआर का रोल अब तक गुप्त रखा गया है. कियारा आडवाणी का एक्शन पैक्ड अवतार इस बार कुछ खास है. ट्रेलर में उन्हें ‘काव्या लूथरा’ के रूप में दिखाया गया है, जो शायद आशुतोष राणा के किरदार कर्नल लूथरा की बेटी हैं. ‘वॉर 2’ में जबरदस्त एक्शन, इमोशन और नए ट्विस्ट्स की उम्मीद की जा रही है, जो इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी हिट बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: हे भगवान… खुद के 12 फ्लैट्स छोड़कर किराये के मकान में शिफ्ट हुए आमिर खान, कारण जानकर हो जाएंगे ‘भौचक्का’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

3 hours ago