मनोरंजन

‘War 2’ का नया गाना ‘आवां जावां’ रिलीज, गाने में दिखी ऋतिक-कियारा की कमाल की केमिस्ट्री

फिल्म वॉर-2 (War 2) के मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज कर दिया है, जिसमें कियारा और ऋतिक की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. 4 मिनट के गाने में ऋतिक और कियारा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों के डांस स्टेप्स को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं, कियारा का गोल्डन लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

गाना लोगों को आ रहा पसंद

‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ के हिट गाने ‘केसरिया’ की टीम ने इस गाने को अपने सुरों से सजाया है. आवाज निकिता गांधी और अरिजीत सिंह की है. वहीं संगीत प्रीतम का है और गीतकार अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijit Bhattacharya) हैं. यह एक रोमांटिक गाना है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. यूट्यूब (YouTube) पर रिलीज होने के सिर्फ एक घंटे के भीतर 284,855 बार देखा जा चुका है.

गाने के डिस्क्रिप्शन मजेदार कैप्शन

गाने को यूट्यूब पर पोस्ट कर डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है कि,

“‘आवां जावां’ के प्यार और म्यूजिक को महसूस करें, बीट्स पर झूमें, क्योंकि आज हमारी फेवरेट कियारा आडवाणी का बर्थडे है. गाना अब रिलीज हो चुका है. ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगू और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

अभिनेता ऋतिक रोशन ने क्या लिखा ?

अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा कि,

“एक समय कबीर के पास उम्मीद, खुशी और प्यार था. ‘आवां जावां’ सॉन्ग रिलीज हो गया है. ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगू और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म

‘वॉर-2’ डॉल्बी सिनेमा (Dolby Cinema) में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है. निर्माताओं ने इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल को हिंदी और तेलुगू में उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कुवैत के डॉल्बी सिनेमा केंद्रों के साथ ही दुनिया भर में रिलीज करने की योजना बनाई है.

कब होगी रिलीज ?

‘वॉर 2’ (War 2) 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के साथ ‘आरआरआर’ अभिनेता जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

8 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

26 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

37 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

1 hour ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago