मनोरंजन

‘पता नहीं कैसे जी पाते…’ जब बीमारी से तड़पती नरगिस को डॉक्टर ने दी थी मरने की सलाह, सुनील दत्त ने लिया था ये फैसला

Sunil Dutt Nargis Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुनील दत्त और नरगिस की लव स्टोरी फिल्मी दुनिया में काफी मशहूर है. दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज थे. एक समय था जब नरगिस, सुनील दत्त की क्रश हुआ करती थीं और दोनों की पहली मुलाकात 1950 के दौरान दो बीघा जमीन के सेट पर हुई थी. फिल्म ‘मदर इंडिया’ के सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था जिसके कुछ समय के बाद ही दोनों ने शादी कर ली और अपना एक खूबसूरत सा घर बसा लिया. हालांकि दोनों का साथ बहुत लंबा नहीं था इसलिए एक्टर को अपना कई साल नरगिस के बिना ही गुजारना पड़ा. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या थी सुनील दत्त के अकेले रहने की वजह?

सुनील दत्त ने नरगिस के बेटे का निभाया था किरदार

साल 1957 का वो समय था जब नरगिस और सुनील दर्त एक साथ फिल्म में काम कर रहे थे. हैरानी की बात तो यह थी कि फिल्म में सुनील दत्त नरगिस के बेटे का किरदार निभा रहे थे. कहानी शुरू हुई जब फिल्म की शूटिंग के दौरान नरगिस को आग की लपटों के बीच कूदकर बेटे की जान बचानी थी. लेकिन ये एक सीन न जाने कब हादसे में बदल गया और नरगिस उन लपटों के बीच फंस गई. तभी सुनील ने उन्हें असल जिंदगी के हीरे के तौर पर उनकी जान बचाई लेकिन इस दौरान वो घायल हो गए.

कैंसर से जुझ रही थी एक्ट्रेस

हादसे के बाद सुनील दत्त को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नरगिस उनकी देखभाल कर रही थीं. इस दौरान दोनों काफी नजदीक आ गए थे. हालांकि ये एक ऐसा समय था जब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी जीना भूल गई थीं लेकिन सुनील दत्त ने उन्हें दोबारा से जिदा किया. दरअसल, एक्ट्रेस सुनील दत्त से पहले राज कपूर के साथ थीं लेकिन उन्होंने कभी एक्ट्रेस से शादी नहीं की. जिसकी वजह से वो उनसे अलग हो गई थीं. बाद में सुनील दत्त और नरगिस ने अपने इस रिश्ते को शादी में बदल लिया. हालांकि कुछ सालों बाद मार्च 1958 में कैंसर की वजह से एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया और इस सदमे से एक्टर बुरी तरह से टूट गए थे.

ये भी पढ़ें: Jatadhara में नजर आएंगे ये Bollywood Actress, देखिए ‘जटाधरा’ का फर्स्ट लुक

नरगिस को डॉक्टर ने दी थी मरने की सलाह

इतना ही नहीं एक समय तो ऐसा भी आया जब नरगिस कोमा में चली गई थी और डॉक्टर ने सुनील दत्त से कह दिया कि वह एक्ट्रेस को चैन से मरने दें. डॉक्टरों ने सुनील दत्त से कहा था कि नरगिस कई महीनों से कोमा में है और अगर वह बच भी गई तो सिर्फ सब्जी की तरह पड़ी रहेंगी. लेकिन सुनील दत्त ने नरगिस को मौत देने से इनकार कर दिया. मेहनत रंग लाई और नरगिस कोमा से बाहर आ गईं. वह ठीक हो रही थीं. नरगिस कोमा से तो निकल गई लेकिन कैंसर को मात नहीं दे सकीं.

पता नहीं कैसे जी पाते लोग-सुनील दत्त

नरिगस के जाने के काफी समय बाद सुनील दत्त ने एक इंटरव्यू में उनके जाने के बारे में बात की. एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर से पूछा गया कि नरगिस के जाने के बाद से उनकी जिंदगी में क्या असर हुआ? तो इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा मैं कुछ कह नहीं सकता इसके बारे में इंसान सोचता है कि शायद किसी के जाने के बाद वो जी नहीं पाएगा मगर पता नहीं कैसे जी पाता है. ऐसा मैं सोचा करता था. एक्टर ने आगे कहा कि और अब मैं खुद जी रहा हूं जो मेरी जिंदगी इस वक्त चल रही है वो मुझे मदर इंडिया का एक गाना याद आता है ‘दुनिया में जो आए हो तो जानी ही पड़ेगा.’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

14 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

15 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

30 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

40 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

49 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago