आस्था

Horoscope: इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका राशिफल? जानें किसकी बदलेगी किस्मत और किसे करना पड़ेगा समस्याओं का सामना

Horoscope: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है. प्रेम-संबंधों से जुड़े पहलुओं में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यापारी वर्ग के जातकों को अपने व्यापार से अच्छी मात्रा में लाभ की प्राप्ति हो सकती है. यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है. स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी तकलीफ बनी रह सकती है. अचानक धन लाभ की स्थितियां सामने आ सकती हैं.

वृषभ लग्नराशि : यह सप्ताह आपको चल रही उलझनों में कमी होती नज़र आएगी. रुके तथा अटके कार्यों को गति प्राप्त होगी. स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा, कमर दर्द की शिकायत हो सकती है. विदेश यात्रा की योजना बन सकती है. संतान के साथ बढ़िया समय व्यतीत कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों में राहत महसूस कर सकते हैं. व्यावसायिक धन लाभ की प्राप्ति के अच्छे आसार बन सकते हैं.

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरीपेशा वर्ग के जातकों को कार्यस्थल तथा निजी जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. प्रेम-संबंधों को लेकर स्थितियां अच्छी हो सकती हैं तथा जातकों के चल रहे इन रिश्तों को विवाह की मंजूरी मिल सकती है. धन लाभ की प्राप्ति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी.

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह किसी पुरानी चली आ रही समस्या में राहत मिल सकती है. किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद तथा मकान से संबंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी. माता से लाभ तथा सुखों की प्राप्ति हो सकती है. इस हफ्ते आप अपने सज-सज्जा के ऊपर अधिक व्यय कर सकते हैं तथा घर के लिए किसी प्रकार के सामान की खरीदारी कर सकते हैं. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.

सिंह : इस सप्ताह आप ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने पराक्रम के सहारे सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे. आपके अटके हुए धन के मिलने के आसार नजर आ सकते हैं. भाई-बहनों का भरपूर सहयोग इस हफ्ते आपको प्राप्त होगा. जो जातक नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है. सुखों में वृद्धि होगी तथा अपने रहन-सहन पर ज्यादा ध्यान देंगे.

कन्या : इस सप्ताह धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत होगा. कई कार्यों के द्वारा आपको धन प्राप्ति हो सकती है. वैवाहिक जीवन के लिए ये हफ्ता बहुत अच्छा जा सकता है. व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है तथा अपने व्यापार में नए कार्य सम्मिलित कर सकते हैं. पढ़ाई कर रहे जातकों को कुछ परेशानियाँ मिल सकती हैं. आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि के अच्छे योग हैं.

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरी तथा व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं. पुरानी चल रही कोई बीमारी ठीक होती नज़र आएगी. इस हफ्ते आप अपने लिए कुछ कपड़े तथा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी पर खर्च कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है. आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी के अच्छे अवसर बन सकते हैं.

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह धन की स्थिति अच्छी बन सकती है. इस हफ्ते यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है. नए लोगों से संपर्क हो सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं. व्यापारिक तथा नौकरी वर्ग के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं. हफ्ते के मध्य से आप अपने आप में एक नई अनुभूति को महसूस करेंगे.

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है. भाग्य के सहयोग के चलते आपके कार्य पूर्ण होते रहेंगे. नौकरी तथा व्यापार की तलाश में भटक रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यापार से संबंधित लोगों को धन लाभ की प्राप्ति के योग हैं. पढ़ाई कर रहे जातकों को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं. मकान से संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है.

मकर लग्नराशि : यह सप्ताह नौकरी वर्ग के जातकों के लिए अच्छा व्यतीत रहने वाला हो सकता है. आय के नए स्रोत उभर कर सामने आ सकते हैं. धार्मिक कार्य तथा तंत्र-मंत्र में झुकाव बढ़ सकता है. नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ सकते हैं जो लाभदायक रहेंगे. संतान के प्रति प्रेम बढ़ सकता है तथा उनके द्वारा सहयोग मिल सकता है. नसों से संबंधित किसी बीमारी से परेशान रह सकते हैं. सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- क्यों है होली का त्योहार खास? राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम का प्रतीक होली….

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह आपका भाग्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करने वाला रहेगा. नौकरी कर रहे जातकों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है तथा कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं. जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है. घर की साज-सज्जा के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं. भाइयों के साथ मनमुटाव उभर सकता है. पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए हफ्ता अच्छा व्यतीत होगा.

मीन लग्नराशि : यह सप्ताह पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए राहत देने वाला बना रह सकता है. पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. पुरानी चल रही किसी बीमारी में राहत मिल सकती है. हफ्ते के मध्य भाग से आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं तथा एक नई सोच के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ सकते हैं. पुरानी चल रही सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान होने लगेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago