मनोरंजन

Actress Neelam की पहली शादी क्यों टूटी? बेटी को गूगल से मिली थी जानकारी, अब खुद बताई तलाक की वजह, रोते हुए कहा- नॉन वेज…

Neelam Kothari On Divorce: नीलम कोठारी (Neelam Kothari) सिनेमा जगत की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक रही हैं. 80 और 90 के दशक में उन्होंने ‘इल्जाम’, ‘खुदगर्ज’, ‘हत्या’, ‘ताकतवर’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘कुछ कुछ होता’ जैसी फिल्मों में काम किया है. वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं.

अब इसी बीच नेटफ्लिक्स पर ‘फैब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ (Fabulous Lives Vs Bollywood Wives) अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आ गया है, जिसमें रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर, शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला, महीप कपूर, सीमा सजदेह, भावना पांडे और नीलम कोठारी नजर आएंगी. अब हाल ही में एक एपिसोड में नीलम कोठारी ने तलाक को लेकर खुलकर बात की है.

पहली बार तलाक पर बोलीं एक्ट्रेस

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि एक्टर समीर सोनी नीलम के दूसरे पति हैं, उनकी पहली शादी बिजनेसमैन ऋषि सेठिया (Rishi Sethia) से हुई थी. मगर शादी के कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे. नीलम ने पहली बार ऋषि से अपने तलाक के बारे में बात की है और बताया कि पहली शादी में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा था.

‘Fabulous Lives Vs Bollywood Wives’ के एक एपिसोड में एकता कपूर से बात करते हुए उन्होंने उस पल को याद किया जब उनकी बेटी अहाना ने उन्हें गूगल किया और पाया कि उनका तलाक हो चुका है, जिससे वह बुरी तरह टूट गई थीं. जब बेटी ने नीलम कोठारी से पूछा था, “मां, आपने मुझे कभी नहीं बताया कि आप तलाकशुदा हैं”.

गूगल से मां के तलाक की खबर…

नीलम ने बताया कि इतना सुनते ही मुझे झटका लगा. मैं हैरान रह गई. मेरे पास कोई शब्द नहीं थे. मैंने अहाना से कहा, “आपको कैसे पता चला?” तो उसने कहा, “नहीं, आप एक सेलिब्रिटी हैं और मेरे दोस्त और मैं आपके बारे में गूगल पर खोज रहे थे. सबसे पहली बात जो सामने आई वह यह थी कि आप तलाकशुदा हैं. आप शादीशुदा हैं.” नीलम ने कहा कि मेरे दिमाग में पहली बात यह आई कि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी को इस बारे में पता चले.

पहली शादी पर आई ये चुनौतियां

यूके बेस्ड बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी के बाद नीलम उनके साथ रहने के लिए भारत छोड़ दिया था. मगर वहां उनके सामने क्या-क्या चुनौतियां आईं, उस पर बात करते हुए नीलम काफी इमोशनल भी हो गईं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे भारतीय कपड़े पहनने, नॉन वेज खाना छोड़ने और शराब न पीने के लिए कहा गया था.

ये भी पढ़ें: जब गुस्से में सनी देओल ने दबा दिया था Anil Kapoor का गला, शूटिंग सेट पर मचा हंगामा, रुकने लगी थीं सांसें

आगे नीलम ने बताया कि, “मेरे हिसाब से लोग अपना नाम भी बदल लेते हैं, लेकिन अपनी पहचान बदलना, यह कुछ ऐसा है जिससे मैं सहमत नहीं थी. मैं एक ऐसे पॉइंट पर पहुंच गई, जहां मैंने खुद से सवाल किया, मैं इसे कैसे अनुमति दे रही हूं?” मैं सुपरमार्केट में होती या दोपहर के भोजन के लिए बाहर जाती, कोई मेरे पास आता और पूछता, “क्या आप अभिनेत्री नीलम हैं, तब मुझे मना करना पड़ता था.”

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

5 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

29 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago