Zubeen Garg Death Case: मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग की मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले चुकी है. बुधवार को सिंगापुर की कोरोनर कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान जो बातें सामने आईं, उसने इस पूरे केस की थ्योरी को ही पलट कर रख दिया है. अदालत में पेश किए गए दावों के मुताबिक, जिस वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ, जुबिन गर्ग भारी नशे की हालत में थे और उन्होंने सुरक्षा नियमों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था.
जांच अधिकारी ने कोर्ट में जो रिपोर्ट पेश की है, वह काफी हैरान करने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 में जब जुबिन लाजरस आइलैंड के पास एक यॉट पर थे, तब उन्होंने शुरुआत में तो लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन थोड़ी देर बाद उसे उतार दिया.
हैरानी की बात यह है कि जब उन्हें दोबारा दूसरी लाइफ जैकेट पहनने को कहा गया, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. चश्मदीदों का कहना है कि जुबिन उस वक्त इतने नशे में थे कि उन्हें अपनी सुरक्षा का अंदाजा ही नहीं रहा. उन्होंने नशे की हालत में ही समुद्र में छलांग लगा दी. गवाहों ने बताया कि वह तैरकर यॉट तक वापस आने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अचानक वह पानी के बीच ही बेहोश हो गए.
जब जुबिन को पानी में उल्टा तैरते हुए देखा गया, तो तुरंत हड़कंप मच गया. उन्हें आनन-फानन में यॉट पर वापस लाया गया और जान बचाने के लिए घंटों सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह ‘डूबना’ बताई गई है. शरीर पर जो खरोंचें या चोट के निशान मिले थे, डॉक्टरों का कहना है कि वे उन्हें बचाने की कोशिश और सीपीआर देने के दौरान लगे थे. सिंगापुर पुलिस ने अपनी जांच के बाद यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें इस मामले में किसी भी तरह की साजिश या ‘फाउल प्ले’ के सबूत नहीं मिले हैं.
ये भी पढ़ें- दिशा पटानी को मिला नया हमसफर? नूपुर सेनन की शादी में पंजाबी सिंगर तलविंदर का हाथ थामे आईं नजर
इस केस की गहराई तक जाने के लिए सिंगापुर पुलिस ने कोई कसर नहीं छोड़ी. कोर्ट को बताया गया कि कुल 35 गवाहों से पूछताछ की गई, जिनमें यॉट का कैप्टन, वहां मौजूद दोस्त, पैरामेडिक्स और शुरुआती जांच करने वाले पुलिस अधिकारी शामिल थे. इन सभी के बयानों को जोड़ने के बाद जो तस्वीर सामने आई है, वह जुबिन के फैंस के लिए काफी दुखद है.
इस नई रिपोर्ट के बाद अब यह साफ होता दिख रहा है कि यह कोई साजिश नहीं, बल्कि एक बेहद दुखद हादसा था, जो नशे और सुरक्षा उपकरणों के प्रति लापरवाही की वजह से हुआ. फिलहाल कोर्ट इस मामले में अंतिम फैसले की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इन खुलासों ने जुबिन के चाहने वालों को एक बार फिर गहरे गम में डाल दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…
एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…
Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…
Adani Power: अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…
Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…