मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 19 सितंबर को सिंगापुर में एक परफॉर्मेंस से ठीक पहले उनकी मौत हो गई थी. शुरुआत में कहा गया कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है. यही वजह है कि इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
जुबीन की पत्नी ने उनकी मौत पर शक जताया था जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी. अब तक इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें इवेंट मैनेजर और जुबीन के निजी मैनेजर भी शामिल हैं. CID ने इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी है और एक टीम को सिंगापुर भेजने की तैयारी की जा रही है.
जुबीन गर्ग की मौत के बाद असम में 60 से ज्यादा FIR दर्ज हुईं. इससे साफ है कि लोग इस घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं. असम सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक न्यायिक आयोग का गठन कर दिया है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच करेगा.
इस बीच सिंगापुर ने जुबीन को श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा तरीका अपनाया है. जिस आइलैंड पर जुबीन की मौत हुई थी, उसका नाम बदलकर ‘जुबीन गर्ग आइलैंड’ रख दिया गया है. गूगल मैप पर भी अब इस द्वीप का नाम यही दिख रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं और स्क्रीनशॉट शेयर कर जुबीन को याद कर रहे हैं.
जुबीन गर्ग की मौत ने उनके फैंस को गहरा सदमा दिया है. एक प्रतिभाशाली कलाकार को इस तरह खो देना संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है. अब सबकी नजरें इस जांच पर टिकी हैं कि आखिर जुबीन की मौत एक हादसा थी या इसके पीछे कोई साजिश. जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Hanuman Ansh Movie Success: ‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन, बुंदेली संगीत…
Bank Holiday: 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर क्या आपके शहर में बैंक बंद हैं?…
Weather Rain Alert: बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन के प्रभाव से 25 से 27…
Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी पर जानें गणपति विसर्जन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, भगवान…
Netanyahu UN Speech: UN में नेतन्याहू के भाषण से पहले कई देशों के डिप्लोमेट्स ने…
Delhi SIR के तहत नोटिस पाने वाले आडवाणी, एस जयशंकर, अरविंद केजरीवाल और अन्य प्रमुख…