फैक्ट चेक

बोस्टन डिग्री से लेकर ब्रिक्स समिट तक, जानिए अभिजीत दीपके के वायरल इंटरव्यूज का पूरा सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं और पत्रकारों के बीच इंटरव्यूज और संवादों की वीडियोज काफी वायरल हो रही है. एक्स और फेसबुक पर ऐसे कई पोस्ट धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पत्रकारों ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरव दास से तीखे सवाल पूछे और उन्हें ‘एक्सपोज’ कर दिया.

क्या हो रहा वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में दावा किया गया कि बोस्टन डिग्री पर सवाल पूछने पर अभिजीत दीपके बगलें झांकने लगे. वहीं, एक अन्य पोस्ट में दावा किया गया कि बेंगलुरु में स्कूल की छत गिरने के सवाल पर दीपके ने विवादास्पद बयान दिया.

ऐसे ही कई वीडियो इंटरनेट पर अब तेजी से फैल रहे है, जिसमें इनसे मिलते-जुलते ही दावे किए जा रहे है.

क्या है असल सच?

जांच करने पर पचा चला कि असल में ऐसा कोई इंटरव्यू हुआ ही नहीं है. वहीं, कुछ अन्य पोस्ट में दिख रही तस्वीरों को भी एआई का मदद से बनाया गया है.

एक अन्य वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि एक स्कूली बच्ची ने इंटरव्यू में अभिजीत से बोस्टन यूनिवर्सिटी के एडमिशन प्रोसेस पर सवाल पूछे तो उनके पसीने छूट गए.

जब हमने इस फोटो की पड़ताल की तो पता चला कि यह उदयपुर के एक शिक्षक द्वारा लिए गए मॉक इंटरव्यू का वीडियो था, जिसका सीजेपी या अभिजीत दीपके से कोई संबंध नहीं है.

वहीं, सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने भी इन सभी पोस्ट्स को पूरी तरह मनगढ़ंत और फर्जी करार दिया है.

इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहे वीडियोज से किया जा रहा दावा पूरी तरह से भ्रामक और झूठे हैं.

यह भी पढ़ें:  ‘तबीयत बिगड़ी या हुआ हमला?’ जानिए क्या सच में रोहिणी घावरी के भारत लौटते ही अस्पताल पहुंचे चंद्रशेखर आजाद

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago