Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Fact Check

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर विमान की सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री खुद इतने नशे में है कि ठीक से विमान की सीढ़ियां भी नहीं चढ़ पाए.

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया पर एक फर्जी ग्राफिक वायरल हो रहा है, जिसमें यूपी चुनाव जीतने के बाद हर गरीब के खाते में 20-20 लाख रुपये भेजने का दावा किया गया है.

बिहार में सड़क पर चलती लड़की के अपहरण का दावा कर एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें ढकी नंबर प्लेट वाली बोलेरो से जबरन ले जाने का दृश्य दिख रहा है. इस वायरल क्लिप के जरिए राज्य की कानून-व्यवस्था और सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

1 दिसंबर से प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बंद होने का दावा करते स्क्रीनशॉट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है, लेकिन इसकी असल कहानी कुछ और ही है. जानिए वायरल दावे के पीछे की पूरी हकीकत.

गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो दिसंबर 2021 की झांसी रैली का है. लेकिन इसल में यह क्लिप 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले हुई समाजवादी विजय यात्रा के दौरान की है, जिसका हालिया गोरखपुर दौरे से कोई संबंध नहीं है.

बाइक फिसलते ही हेलमेट से निकलकर पूरे शरीर को ढकने वाले एयरबैग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 'चीन का कमाल' बताकर शेयर किया जा रहा है. लेकिन इस वायरल दावे के पीछे की असली कहानी कुछ और ही है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के एक रेस्तरां में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बिल और चिकन विवाद पर तोड़फोड़ की.

अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बंकर में भेज दिया गया है. जानिए एलेक्स जोन्स के वायरल दावे और एफएए आउटेज की पूरी हकीकत.

सोशल मीडिया पर इजरायल की संसद का बताकर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें 'फ्री-फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाए जा रहे हैं. इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह इजरायल की संसद का हालिया वीडियो है.

सोशल मीडिया पर 'रामायणम्' फिल्म से सनी देओल के हनुमान लुक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके मेकअप करने के दौरान का है जो लीक हो गया.