देश

रामानंद महाराज ने सलमान खान को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने की नसीहत, कहा- इससे बढ़ेगी उनकी गर‍िमा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही दो करोड़ की गाड़ी खरीदी है. बताया जा रहा है कि यह गाड़ी  बुलेट प्रूफ है. यह गाड़ी हाल ही में सलमान खान ने अपने मित्र व राजनेता नवाब सिद्दीकी की हत्या के बाद खरीदी है. सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की ओर से कई दफा जान से मारने की धमकी भी दी जा चुकी है, जिसे देखते हुए बीते दिनों अभिनेता की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. इसी पर अब  मुक्तिधाम पीठाधीश्वर मुकाम रामानंद जी महाराज का बयान सामने आया है.

उन्होंने कहा, “अगर सलमान बिश्नोई से माफी मांग ले, तो लॉरेंस भी उसे यही सलाह देगा कि वह समाज के सामने अपनी गलती स्वीकार करें और माफी मांगें. बाबा सिद्दीकी से हमें मतलब नहीं है, डर तो सलमान को पहले भी था, आज भी है.” उन्होंने कहा, “लॉरेंस का मानना है कि जब तक माफी नहीं मांगी जाती, तब तक किसी भी प्रकार का सुधार संभव नहीं है. वह समाज को यह बताना चाहता है कि आत्म-स्वीकृति और पश्चाताप महत्वपूर्ण है. यह एक नैतिक पहलू है, जिसमें व्यक्ति को अपनी गलतियों को समझ कर उन्हें सुधारने की कोशिश करनी चाहिए.”

माफी मांगना एक प्रकार की आत्म-स्वीकृति

उन्होंने कहा, “अगर सलमान समाज से माफी मांगता है, तो यह न केवल उसकी व्यक्तिगत गरिमा को बढ़ाएगा, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश देगा. लॉरेंस की यह मांग भी इसी भावना से जुड़ी हुई है, जो यह दर्शाती है कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व का भाव होना चाहिए.” उन्होंने कहा, “इस तरह, समाज से माफी मांगने का विचार केवल व्यक्तिगत सुधार का नहीं, बल्कि सामाजिक साक्षात्कार का भी है. ऐसे मामलों में, माफी मांगना एक प्रकार की आत्म-स्वीकृति है, जो आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है.”

यह भी पढ़ें- सोनाक्षी से लेकर परिणीति चोपड़ा तक… इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने शेयर की करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

16 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

58 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

1 hour ago