देश

AMU News: नौजवानों का ब्रेन वॉश कर बना रहे थे जेहादी…अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 2 छात्रों का मिला ISIS से लिंक, ATS ने घोषित किया 25-25 हजार का इनाम

AMU News: दूसरे नौजवानों को बरगलाने और जेहाद के लिए उकसाने के मामले में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के दो छात्रों पर यूपी एटीएस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है. दोनों के खिलाफ एटीएस ने जांच में आतंकी संगठन ISIS से लिंक का भी पता चला है. फिलहाल दोनों छात्रों को पकड़ने के लिए यूपी एटीएस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है. इसी के साथ ही एएमयू में भी लगातार छापेमारी की जा रही है. आरोपी छात्रों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है.

इस सम्बंध में एटीएस का कहना है कि दोनों छात्र कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस के मॉड्यूल के साथ जुड़कर जेहादी कार्यक्रमों में एक्टिव हैं और दूसरे छात्रों को बरगलाने का काम कर रहे हैं. दोनों छात्रों का नाम फैजान अख्तर और अब्दुल समद मलिक बताया जा रहा है. जांच में सामने आए सबूतों के बाद एटीएस ने दोनो की फोटो जारी कर दी गई है और दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. बता दें कि ये बड़ी कार्रवाई यूपी ए़टीएस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो छात्रों पर राष्ट्रविरोधी मामलों में शामिल होने पर की है. फिलहाल दोनों छात्र फरार हैं और एटीएस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दिन-रात संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है. जानकारी सामने आई है कि आईएस के पुणे मॉड्यूल पर काम करने वाले अन्य 7 लोगों को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन फैजान और समद फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस ने बताया है कि इस मॉड्यूल के सदस्य उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अलावा लखनऊ, रामपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज और संभल जैसे जिलों में भी सक्रिय हैं. इसके मास्टरमाइंड प्रोफेसर वजीहुद्दीन को भी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान में भी जुट गई है. सूचना मिलने पर एएमयू में लगातार छापेमारी भी की जा रही है. वहीं अलीगढ़ के कई संदिग्ध ठिकानों पर भी एटीएस लगातार दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें- Varanasi News: IIT BHU में जारी है प्लेसमेंट का दौर, अब तक सिर्फ 924 छात्रों को मिला ऑफर

दोनों छात्र ISIS मॉड्यूल पर कर रहे हैं काम

बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दोनों छात्रों के खिलाफ एटीएस ने जो जांच की है, उसमें पाया है कि दोनों छात्र ISIS मॉड्यूल पर काम कर रहे हैं. इसके जरिए वह दूसरे नौजवानों का ब्रेन वॉश कर रहे हैं और जेहाद के लिए तैयार कर रहे हैं. यही नहीं वह अपने मोबाइल से राष्ट्र विरोधी कंटेंट भी डाउनलोड कराने में लिप्त हैं. ये दोनों ही छात्र कुख्यात आतंकी अबू बकर अल बगदादी के वीडियोज का इस्तेमाल करके दूसरे नौजवानों को अपने साथ जोड़कर उन्हें भी मुजाहिद बनाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं. फिलहाल एटीएस दोनों आरोपी छात्रों के खिलाफ अधिक से अधिक जानकारी जुटाने में लगी हैं. इसी के साथ ये पता लगाया जा रहा है कि, ये लोग किस-किस के सम्पर्क में थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

7 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

10 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

13 minutes ago

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

56 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

1 hour ago