देश

गणतंत्र दिवस के बाद राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ समारोह: पीएम मोदी और यूरोपीय नेता हुए शामिल

Republic Day 2026: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह इस बार बेहद खास रहा. राजधानी दिल्ली में आयोजित परेड में यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उनकी मौजूदगी ने इस समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी महत्वपूर्ण बना दिया. इस आयोजन में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे.

उपराष्ट्रपति का एक्स पोस्ट

गणतंत्र दिवस की परेड के बाद शाम को राष्ट्रपति भवन में विशेष ‘एट होम’ स्वागत समारोह आयोजित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूरोपीय नेताओं के सम्मान में यह कार्यक्रम रखा. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी इस आयोजन में भाग लिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की.

‘गहरी साझेदारी का समय’

इस समारोह में यूरोपीय संघ के ट्रेड और इकोनॉमिक सिक्योरिटी कमिश्नर मारोस शेफकोविक भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि भारत के गणतंत्र दिवस पर अतिथि के रूप में बुलाया जाना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने आगे कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए यह समय बेहद उपयुक्त है और आने वाले दिनों में बड़े व्यापारिक समझौते से रिश्ते और गहरे होंगे.

एंटोनियो कोस्टा ने जताया अभार

एंटोनियो कोस्टा ने भी भारत सरकार का आभार जताया. उन्होंने कहा कि शानदार परेड में यूरोपीय संघ को शामिल करना भारत के समृद्ध इतिहास और विविध संस्कृति का प्रतीक है. यह आयोजन भविष्य की उम्मीदों और सहयोग का संदेश देता है.

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष ने खुशी जाहिर की

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास ने भी अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि भारत के साथ करीबी सहयोग का यह सही समय है और गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago