Aaj Ka Mausam Delhi NCR: मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है. मौसम विभाग ने शनिवार, 13 सितंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत तक कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश का अंदेशा जताया गया है. इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ सकता है.
राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश से राहत ही बनी रहेगी. पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है मानो बादल दिल्ली से रूठ गए हों. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले हफ्ते में भी यहां जोरदार बारिश की संभावना कम ही है. इस बीच यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे जा रहा है, जिससे राहत शिविरों में रह रहे लोग अपने घर लौटने की तैयारी कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता है. कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 26 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
बिहार में भी आज कई जगहों पर बारिश जोर पकड़ सकती है. मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी बताया गया है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.
उत्तराखंड के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान है. बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उधमसिंह नगर में लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते भूस्खलन और रास्ते बंद होने की आशंका बनी रहती है, ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
इसके अलावा उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण का असर अगले दो दिनों तक दिख सकता है. मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में अच्छी खासी बारिश की संभावना जताई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…