देश

मानसून की एंट्री? दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में 80KM की रफ्तार से आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: देश के मौसम में इस समय एक बहुत ही दिलचस्प और अनोखा मोड़ आ गया है. एक तरफ जहां उत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्से अब भी सूरज की तपिश और भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आधिकारिक तौर पर केरल में दस्तक दे दी है. अमूमन मानसून का आना हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाता है, लेकिन इस बार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, देश में एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव हो गए हैं. उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जबकि मध्य उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और तेलंगाना के ऊपर भी मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं. इस वजह से आज यानी 5 जून को देश के 19 राज्यों में ठंडी फुहारों के साथ-साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला खतरनाक तूफान और आसमानी बिजली का तांडव देखने को मिल सकता है.

दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी और बारिश से गिरेगा पारा

दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को आज झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि दिन के समय उमस और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा. लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम अचानक करवट लेगा. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने के बाद तेज बारिश होगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

UP-बिहार में 80KM की रफ्तार से तबाही का डर

उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रूप दिखा सकता है. यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत कई जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री तक बना रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से होने वाली यह बारिश थोड़ी राहत जरूर देगी. बिहार के पटना, गया, बक्सर, सिवान, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में भी भारी बारिश और वज्रपात का डबल अलर्ट है.

झारखंड में ओले गिरने की आशंका

पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और बोकारो में साठ से सत्तर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर बड़े-बड़े ओले भी गिर सकते हैं. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, मालदा, कूचबिहार और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश के कारण कोलकाता समेत कई शहरों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, विदिशा, रायसेन, मंदसौर और कटनी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी साठ से सत्तर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं.

राजस्थान-गुजरात में लू का कहर

एक तरफ जहां देश का बड़ा हिस्सा आंधी-पानी से जूझ रहा है, वहीं पश्चिमी भारत के गुजरात और राजस्थान के जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, नागौर, भरतपुर और करौली जैसे इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण धूलभरी आंधी के साथ तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी.

दक्षिण और पूर्वोत्तर में मानसून का तांडव

इसके उलट, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह रंग में आ चुका है. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मानसून की शुरुआती बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं. केरल और माहे के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जहां नब्बे किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, जोरहाट और कोकराझार में अगले पांच दिनों तक मूसलाधार बारिश का रेड जोन एक्टिव रहेगा, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है.

उधर पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ और हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, मंडी, कुल्लू के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बारामूला, डोडा और पुंछ में भारी बारिश, ओलावृष्टि और लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है. श्रीनगर में तापमान गिरेगा, जबकि मनाली जाने वाले पर्यटकों को बिना वेदर अपडेट सफर न करने की हिदायत दी गई है.

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, कर्नाटक से खरगे-पवन खेड़ा मैदान में, देखें पूरी लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

7 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

17 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

36 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

58 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago