देश

Saif Ali Khan पर चाकू मारने के आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष, दायर की जमानत याचिका

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर जानलेवा हमला हुआ था. अब आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम (Mohammed Shariful Islam) ने दायर याचिका की है. ये दायर याचिका जमानत के लिए की है. इस मामले में आरोपी इस्लाम ने अपने आप को निर्दोष बताया है.

21 जुलाई को सुनवाई

आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम (Mohammed Shariful Islam) ने शुक्रवार को कोर्ट में ये जमानत याचिका दायर की है. याचिका दायर में उसने आपने आप को मामले में निर्दोष बताया है. उसने बताया कि उसके खिलाफ जो FIR दर्ज की गई है वो सिर्फ एक मनगढ़ंत कहानी है. पुलिस के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है. मोहम्मद शरीफुल इस्लाम के याचिका दायर पर कोर्ट सुनवाई के लिए मान भी गया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी. बता दें, मोहम्मद शरीफुल इस्लाम (Mohammed Shariful Islam) फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है.

लगभग जांच पूरी

मोहम्मद शरीफुल इस्लाम (Mohammed Shariful Islam) ने वकील विपुल दुशिंग के माध्यम से जमानत के लिए याचिका दायर किया है. वह अपने रिकॉर्ड में दावा किया है कि उसके ऊपर पहले से कोई भी अपराधिक मामला दर्ज नहीं है. याचिका में बताया गया है कि मामले की जांच करीब-करीब पूरी कर ली गई है.

बाकी है तो केवल आरोप पत्र दाखिल करना. याचिका में यह भी कहा गया है कि अभियोजन पक्ष के पास कॉल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज समेत सभी जरूरी साक्ष्य उपलब्ध है. वहीं उसमें ये भी कहा गया है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का कोई मामला ही नहीं उठता है, इसलिए आरोपी को जमानत दे देनी चाहिए.

इसे भी पढ़े- Ahmedabad Plane Crash: भारत में पिछले 5 सालों में हवा में बंद हुए 65 फ्लाइट्स के इंजन, DGCA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कब हुआ था हमला ?

बता दें, अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर मुंबई में उनके अपने ही घर में 16 जनवरी की रात लगभग 2 बजे के आस-पास हमला हुआ था. पुलिस जांच में पता चला था कि आरोपी नौकरानी से बहस करने लगा था जिसके बाद आवाज सुनकर सैफ अली खान उन दोनों के पास गए. जिसके बाद सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और आरोपी के बीच बहस और हाथापाई होने लगी. फिर आरोपी ने अभिनेता पर चाकू से हमला कर दिया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

19 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

30 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

1 hour ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

1 hour ago