देश

नेहा निकली Bangladeshi अब्दुल, 28 साल से भारत में फर्जी पहचान के सहारे

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. गुप्त सूचना के आधार पर भोपाल पुलिस ने छापा मारकर एक बांग्लादेशी (Bangladeshi) नागरिक को गिरफ्तार किया है. वह लगभग 30 सालों से अवैध कागजात (Illegal Documents) के साथ भारत में रह रहा था. हैरानी की बात तो कुछ और ही है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. ये घुसपैठिए नागरिक पिछले 8 सालों से नाम छुपाकर रह रहा था. नेहा किन्नर (Neha Kinnar) के नाम पर ट्रांसजेंडर (Transgender) का वेश बनाकर रह रहा था. खैर, पुलिस अब मामले की जांच भी तेजकर दी है. पुलिस ये जानने की कोसिश में जुट गई है कि अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) सच में किन्नर है या फिर धोखा देने के लिए पहचान को छुपाया था.

10 साल की उम्र से भारत में

अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) 10 वर्ष की उम्र से ही भारत में रह रहा था. कई दशकों तक वह मुंबई में रहा, फिर भोपाल रहने के लिए आ गया. वह भोपाल के बुधवारा इलाके में रह रहा था.

पुलिस जांच में क्या मिला ?

पुलिस जांच को तेज कर दी है. वे जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर अब्दुल भारत में इतने दिनों कैसे रह रहा था. आरोपी के पास से पुलिस को जो भी दस्तावेज हाथ लगे हैं, वे सभी दस्तावेज फर्जी हैं, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पासपोर्ट. इन्हीं दस्तावेजों के साथ वो कई बार बांग्लादेश जा चुका है. सवाल तो ये भी उठ रहा है कि आखिर फर्जी दस्तावेज बनाए किसने?

कहां से हुआ गिरफ्तार ?

अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) को भोपाल पुलिस ने तलाईया थाना क्षेत्र में सोमवार को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढे- Saif Ali Khan पर चाकू मारने के आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष, दायर की जमानत याचिका

कौन कर रहा है जांच ?

इस मामले जांच खुद खुफिया ब्यूरो (IB), और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) कर रहे हैं. अब्दुल कलाम का फोन जब्त कर लिया गया है. जिसके बाद उसे अब साइबर के उस्ताद उसके कॉल रिकॉर्ड, इंटरनेट और हिस्ट्री की जांच कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

50 seconds ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

16 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

21 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

34 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

34 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

59 minutes ago