देश

अदाणी यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ AISYWLC 2025, नवाचार और नेतृत्व का संगम

AISYWLC 2025: अहमदाबाद में 31 अक्टूबर से शुरू हुआ AISYWLC 2025 देशभर के युवा इंजीनियरों, प्रोफेशनल्स और शिक्षाविदों का सबसे बड़ा सम्मेलन है. अदाणी यूनिवर्सिटी ने इस आयोजन की मेजबानी की है जिसमें निर्मा यूनिवर्सिटी और IEEE इंडिया काउंसिल भी सहयोगी हैं. तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में 300 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए हैं. इसमें छात्र, शोधकर्ता, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, प्रोफेसर और उद्यमी शामिल हैं.

आयोजन का मकसद

इस आयोजन का मकसद है नवाचार, नेतृत्व और सहयोग को बढ़ावा देना. अदाणी यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट प्रो. धवल पुजारा ने उद्घाटन समारोह में कहा कि यह मंच विश्वविद्यालय के विजन “Education for Transformation” के समान है, जिसे गौतम अदाणी और डॉ. प्रीति अदाणी ने प्रेरित किया है. उन्होंने बताया कि यहां शिक्षा, रिसर्च और इंडस्ट्री का मेल होता है जिससे समाज में वास्तविक बदलाव आता है.

रजिस्ट्रार प्रो. आमिष व्यास ने क्या कहा?

अदाणी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. आमिष व्यास ने कहा कि अदाणी यूनिवर्सिटी युवा इंजीनियरों और इनोवेटर्स को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उद्घाटन समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें डॉ. नरोत्तम साहू (सलाहकार, गुजरात विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद), श्री दीपक माथुर (वाइस प्रेसिडेंट, IEEE MGA), प्रो. प्रेरणा गौर (चेयर, IEEE इंडिया काउंसिल), प्रो. अनुप के. सिंह (डायरेक्टर जनरल, निर्मा यूनिवर्सिटी) और प्रो. आर. के. अस्थाना (चेयर, IEEE लाइफ मेंबर कमेटी) शामिल थे.

ये भी पढ़ें-

प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने क्या कहा?

मुख्य अतिथि प्रो. धर्मेंद्र सिंह (डायरेक्टर, IIIT वडोदरा) ने अपने भाषण में तकनीक के भविष्य को आकार देने में इंटरडिसिप्लिनरी सहयोग की अहमियत बताई. उन्होंने भारत की प्राचीन टिकाऊ जीवनशैली की सराहना की और कहा कि पूरी दुनिया ने इससे सीखा है. साथ ही उन्होंने महिलाओं के सामाजिक और प्रोफेशनल योगदान की भी प्रशंसा की.

कार्यक्रम का समापन प्रो. चिराग पौनवाला (चेयर, IEEE गुजरात सेक्शन) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

5 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

19 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

42 minutes ago