देश

Bihar Election 2025: नवादा में पीएम मोदी की जनसभा को महिलाओं में भारी उत्साह, कहा- ये हमारे लिए गर्व का पल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बिहार दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी नवादा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की इस रैली को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है. दोपहर 3:30 बजे होने वाली चुनावी सभा को देखने के लिए महिलाएं सुबह 9 बजे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई हैं. कुछ महिलाओं के साथ आईएएनएस ने बातचीत की.

गौरी रानी ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री और अभिभावक नरेंद्र मोदी आ रहे हैं और हम सभी महिलाएं उनका धन्यवाद करने के लिए यहां एकत्रित हुई हैं. यह बहुत अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री मोदी एक साल के भीतर दूसरी बार नवादा आ रहे हैं. उनका आगमन दोपहर 3 बजे होना है, लेकिन हम महिलाएं सुबह 9 बजे से ही यहां बैठी हैं. हमारे लिए यह पल बेहद खास है. नवादा कभी पिछड़ा और अति पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था और आज ये हमारे प्रिय प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से सुशोभित हो रहा है. यह बहुत गर्व की बात है.

मैं अपनी उम्र भी पीएम मोदी को देना चाहूंगी

एक अन्य महिला ने कहा कि हम लोग बहुत उत्साहित हैं. मैं पीएम मोदी से कहना चाहूंगी कि भारत में रामराज्य स्थापित हो जाए. मैं अपनी उम्र भी पीएम मोदी को देना चाहूंगी. कार्यक्रम स्थल पर पहुंची एक महिला ने कहा कि 3 बजे पीएम मोदी आएंगे, लेकिन हम 10 बजे ही पहुंच गए हैं. भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए पीएम मोदी निरंतर काम कर रहे हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री दो रैलियों को संबोधित करेंगे, पहली आरा में दोपहर 1:30 बजे और दूसरी नवादा में दोपहर 3:30 बजे. उनका शाम लगभग 5 बजे पटना लौटने का कार्यक्रम है.

शाम 5:25 बजे, प्रधानमंत्री राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. शाम 5:30 बजे, वह एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पटना में एक भव्य रोड शो में भाग लेंगे. बाद में, शाम लगभग 6:45 बजे, प्रधानमंत्री मोदी पटना शहर स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा जाएंगे.


ये भी पढ़ें: खून, बगावत और सियासत! अनंत की गिरफ्तारी से क्या बदल गई टाल की राजनीति, सूरजभान क्यों हैं बेचैन? पढ़ें- EXPLAINER


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

2 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

10 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

47 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago