Waris Pathan on Cow: महाराष्ट्र में गो-तस्करी, अवैध गोवंश परिवहन और गैर-कानूनी बूचड़खानों पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने ऐसे संगठित गिरोहों पर ‘मकोका’ (MCOCA) के तहत कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है, जिसके बाद इस पर जोरदार राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.
दरअसल सरकार ने गो-तस्करी के खिलाफ ‘मकोका’ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है, जिस पर राज्य में सियासत गरमा गई है. इस पर तंज कसते हुए AIMIM नेता वारिस पठान ने बकरीद से ठीक पहले कानून लाने पर सवाल उठाए हैं और गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग की है.
महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान ने तीखा तंज कसा है. वारिस पठान ने कहा कि देश में कानूनों का पालन करते हुए ही इतने सालों से कुर्बानी की परंपरा निभाई जा रही है. लेकिन हर बार बकरीद से ठीक पहले ही सरकार को मकोका (MCOCA) जैसे कड़े कानून लगाना याद आ जाता है.
पठान ने सरकार को घेरते हुए आगे कहा कि अगर सरकार को गाय से इतना ही प्रेम है, तो वे सीधे तौर पर गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित क्यों नहीं कर देते? गौरतलब है कि वारिस पठान से पहले जमात-ए-इस्लामी हिंद ने भी इसी तरह की मांग उठाई थी, जिसके बाद अब AIMIM ने भी सुर में सुर मिलाया है.
दूसरी तरफ, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने इस कड़े कानून का पुरजोर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि हम तो यह अपेक्षा करते हैं कि इस कानून के तहत सिर्फ जमीनी स्तर पर गो-तस्करी करने वालों को ही न पकड़ा जाए, बल्कि इसके पीछे जो बड़े और रसूखदार लोग छिपे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: ‘बस एक साल में गिरेगी मोदी सरकार..’, क्या है राहुल गांधी के दावे का आधार? BJP ने बताया साजिश
-भारत ऐक्सप्रेस
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…