प्रेमी ने प्रेमिका के परिवार पर किया हमला
Noida Crime: नोएडा/ समीर आलम: उत्तर प्रदेश के नोएडा के हरौला गांव में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शादी से इनकार से नाराज एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पूरे परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस मामले में महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी दो बेटी और पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई पुलिस के मुताबिक बिहार के छपरा निवासी सुरेंद्र शर्मा परिवार सहित हरौला गांव के बी ब्लॉक में किराए पर रहते हैं परिवार में पत्नी संजू देवी बेटियां ज्योति और जूली है बताया जा रहा है कि बरेली निवासी हरिराम यादव का ज्योति से प्रेम प्रसंग चल रहा था आरोपी लगातार शादी का जवाब बन रहा था लेकिन परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था. जिससे आरोपी गुस्सा गया और वारदात को अंजाम दिया.
जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात परिवार मकान की पहली मंजिल की छत पर सो रहा था, इसी दौरान आरोपी हाथ में चाकू लेकर पहुंचा और परिवार पर हमला बोल दिया हमले में 40 वर्षीय संजू देवी के शरीर पर कई वार किए गए. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं ज्योति के सीने में चाकू लगा उसकी बहन जूली के पैर में गंभीर चोट आई जबकि पिता सुरेंद्र शर्मा भी हमले में घायल हो गए. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था.
स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी हरि राम लंबे समय से ज्योति पर शादी का दबाव बना रहा था बताया जा रहा है कि ज्योति की पहले कहीं और शादी तय हुई थी लेकिन आरोपी ने वह रिश्ता भी तुड़वा दिया था. पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी अक्सर ज्योति से झगड़ा और मारपीट करता था परिवार ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पहले पीड़ित परिवार के बगल में ही रहता था. कुछ समय पहले उसने अचानक कमरा बदल लिया था और अपने कमरे से अधिकतर सामान भी हटा लिया था.
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून ने दी दस्तक
जिस चार मंजिला बिल्डिंग में यह वारदात हुई है उसमें करीब 200 परिवार रहते हैं घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में डर और दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है. नोएडा की एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और शादी से इंकार से जुड़ा हुआ सामने आए हैं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं. पुलिस इस मामले में हत्या और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धारों में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…