Air India flight turbulence: हवा में सफर के दौरान अगर विमान अचानक हिचकोले खाने लगे, तो किसी भी इंसान की जान हलक में आ जाती है. ऐसा ही कुछ खौफनाक नजारा 4 अगस्त को फुकेट (Phuket) से दिल्ली (Delhi) आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में देखने को मिला. हज़ारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान AI-2379 को अचानक भयानक ‘टर्बुलेंस’ (Turbulence – हवा के अशांत थपेड़े) का सामना करना पड़ा. इस दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आ गया, जिससे फ्लाइट के अंदर चीख-पुकार मच गई और कई यात्रियों समेत क्रू मेंबर्स घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट पूरी रफ्तार से क्रूज़ कर रही थी कि तभी मौसम या एयर पॉकेट के कारण विमान को जोरदार झटके लगे. विमान की ऊंचाई में अचानक हुए इस क्षणिक बदलाव के कारण जो लोग अपनी सीट पर ठीक से नहीं बैठे थे या चल-फिर रहे थे, उनका बैलेंस बिगड़ गया. इस हादसे में एयर इंडिया के कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मामूली चोटें आई हैं.
गनीमत यह रही कि पायलटों ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया और फ्लाइट को सुरक्षित रूप से दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया. लैंडिंग के तुरंत बाद, चोटिल यात्रियों और क्रू मेंबर्स को एयर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में एहतियातन जांच के लिए एयरपोर्ट स्थित मेडिकल फैसिलिटी में ले जाया गया.
ये भी पढ़ें: PK की हिट रणनीति: क्या हैं 10 कारण जिससे प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर?
इस डरावनी घटना पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए घटना की पुष्टि की है. एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. प्रवक्ता ने कहा, “हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा तथा भलाई एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम प्रभावित लोगों को हर जरूरी सहायता दे रहे हैं और जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं.” फिलहाल, विमानन अधिकारियों द्वारा इस टर्बुलेंस के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…