देश

नरोत्तम मिश्रा और 2 फैक्टर: दतिया में कांग्रेस की जीत, BJP की हार के पीछे क्या हैं कारण?

Datia Election Analysis: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम (Datia Election Result) सिर्फ एक सीट का चुनावी नतीजा नहीं माना जा रहा. इस चुनाव ने राज्य की राजनीति में कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में यह बीजेपी की अहम परीक्षा थी, लेकिन पार्टी सीट अपने नाम करने में सफल नहीं हो सकी (why bjp get defeat in datia). दूसरी ओर, कांग्रेस ने अंदरूनी विवादों से जूझने के बावजूद यह मुकाबला जीत लिया, जिससे उसकी राजनीतिक ऊर्जा भी बढ़ी है.

कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया. खास बात यह रही कि यह वही सीट है जो कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई थी. चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस में खुलकर खींचतान भी देखने को मिली. यहां तक कि मतदान से ठीक पहले पार्टी ने राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था. इसके बावजूद कांग्रेस अपने वोट बैंक को संभालने में सफल रही.

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटना कितना पड़ा भारी?

दतिया की राजनीति में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का लंबे समय से मजबूत प्रभाव रहा है. लेकिन इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट न देकर पहली बार चुनाव लड़ रहे आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया. टिकट की घोषणा के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी सामने आई. कई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और कुछ नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा भी दिया.

हालांकि बाद में नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार किया, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके समर्थकों का उत्साह पहले जैसा नहीं दिखा. कई विश्लेषकों का कहना है कि संगठन पूरी तरह एकजुट नजर नहीं आया और इसका असर चुनावी नतीजों पर पड़ा.

स्थानीय मुद्दों ने भी निभाई अहम भूमिका

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि हार का कारण केवल टिकट बदलना नहीं था. दतिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों में किसानों की परेशानियां भी लगातार चर्चा में रहीं. खाद और बीज की उपलब्धता, डीजल की बढ़ती कीमतें और खेती से जुड़ी मुश्किलें चुनाव के दौरान प्रमुख मुद्दे बनीं.

इसके अलावा किसानों के आंदोलन, छात्रों के विरोध प्रदर्शन और सरकार से जुड़े कुछ विवादों ने भी मतदाताओं के बीच माहौल को प्रभावित किया. विश्लेषकों का कहना है कि इन स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दों ने बीजेपी के लिए चुनौती खड़ी कर दी.

अचानक हुए उपचुनाव का भी दिखा असर

कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मतदाताओं का एक वर्ग इस उपचुनाव को लेकर सहज नहीं था. राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद अचानक चुनाव होने से लोगों में यह भावना भी बनी कि उन पर अनावश्यक चुनाव थोपा गया है. इसका असर मतदान के दौरान देखने को मिला. ऑ

विशेषज्ञों का कहना है कि बीजेपी ने चुनावी प्रबंधन पर काफी जोर दिया, लेकिन स्थानीय स्तर पर मतदाताओं से मजबूत जुड़ाव उतना प्रभावी नहीं बन पाया. चुनाव केवल रणनीति से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और जनता के भरोसे से भी जीते जाते हैं.

कांग्रेस को मिला बड़ा मनोबल, बीजेपी के सामने नए सवाल

दतिया का यह नतीजा मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश बीजेपी नेतृत्व के लिए एक राजनीतिक संदेश माना जा रहा है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने यहां प्रचार किया, लेकिन इसके बावजूद जीत नहीं मिल सकी. ऐसे में संगठन की एकजुटता और स्थानीय नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज हो सकती है.


ये भी पढ़ें: PK की हिट रणनीति: क्या हैं 10 कारण जिससे प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर?


वहीं कांग्रेस के लिए यह जीत केवल एक सीट बचाने तक सीमित नहीं है. इसे आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली सफलता के रूप में देखा जा रहा है. विपक्ष का दावा है कि जनता ने अपने वोट के जरिए यह संदेश दिया है कि स्थानीय मुद्दों और जनभावनाओं को नजरअंदाज करना किसी भी दल के लिए आसान नहीं होगा.

फिलहाल इतना साफ है कि दतिया उपचुनाव ने मध्य प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. यह हार सिर्फ उम्मीदवार बदलने का परिणाम थी या फिर बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत, इसका जवाब आने वाले समय की राजनीति ही देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

8 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

11 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago