देश

‘एयर सुविधा 2.0’ के नाम पर ठगी का जाल! मोदी सरकार ने जारी की चेतावनी, भूलकर भी न करें पेमेंट

Air Suvidha Fake Website Warning: मोदी सरकार ने शनिवार को यात्रियों से अपील की कि वे ‘एयर सुविधा 2.0’ की आधिकारिक वेबसाइट की सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद ही अपनी व्यक्तिगत या यात्रा संबंधी जानकारी साझा करें, क्योंकि कुछ फर्जी वेबसाइटें लोगों को गुमराह कर रही हैं.

सरकार के नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि कुछ फर्जी वेबसाइटें और पोर्टल एयर सुविधा 2.0 के नाम पर खुद को आधिकारिक बताकर यात्रियों को पेमेंट गेटवे पर भेज रहे हैं.

मंत्रालय ने कहा, “यात्रियों को सूचित किया जाता है कि एयर सुविधा 2.0 की सेवाएं पूरी तरह निशुल्क हैं और सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म जमा करने के लिए किसी भी प्रकार का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है. एयर सुविधा 2.0 का एकमात्र आधिकारिक पोर्टल https://airsuvidha.civilaviation.gov.in/ है.”

व्यक्तिगत जानकारी देने से पहले जांचे यूआरएल

मंत्रालय ने आगे कहा कि यात्री अपनी व्यक्तिगत या यात्रा संबंधी जानकारी साझा करने से पहले वेबसाइट के यूआरएल की अच्छी तरह जांच करें और एयर सुविधा 2.0 सेवा देने का दावा करने वाली किसी भी अनधिकृत वेबसाइट पर भुगतान करने से बचें.

मंत्रालय ने कहा, “यात्रियों से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें और सही जानकारी के लिए केवल सरकार की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.”

पिछले महीने नागर विमानन मंत्रालय ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के सहयोग से ‘एयर सुविधा 2.0’ लॉन्च किया था. यह पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस पैसेंजर हेल्थ सेल्फ-डिक्लेरेशन पोर्टल है, जिसे इबोला संक्रमण के मौजूदा प्रकोप को देखते हुए भारत के अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिंदुओं पर सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है.

WHO ने जारी किया था प्लेटफॉर्म

इस उन्नत प्लेटफॉर्म को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 17 मई को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) और युगांडा में फैले इबोला/बुंडीबुग्यो वायरस रोग के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति (पीएचईआईसी) घोषित किए जाने के बाद शुरू किया गया.

सरकार के अनुसार, इस पोर्टल को इस तरह तैयार किया गया है कि भारत आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके और उन्हें सहज एवं परेशानी-मुक्त अनुभव मिले.

संक्रमण में हो सकता है जोखिम

अधिकारियों ने बताया कि नए सिस्टम के जरिए यात्रियों का डेटा एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) और स्टेट सर्विलांस ऑफिसर्स सहित कई एजेंसियों के साथ रियल-टाइम में साझा किया जा सकता है.

इस एकीकृत डेटा साझाकरण व्यवस्था से उन यात्रियों की तेजी से पहचान की जा सकेगी, जिनमें संक्रमण का जोखिम हो सकता है. इसके बाद समय पर उनकी जांच, निगरानी और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय किए जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें- न डैमेज कंट्रोल, न छात्रों से संवाद! जानिए NEET विवाद में धर्मेंद्र प्रधान का विकेट गिरने के 5 सबसे बड़े कारण

मंत्रालय ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को सहज और पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस बनाया गया है, जिससे भारत पहुंचने पर यात्रियों को किसी भी तरह का फिजिकल डिक्लेरेशन फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

ब्रह्म योग में ग्रहों की चाल में फेरबदल…! चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर ब्रह्म योग और पुष्य नक्षत्र…

12 minutes ago

‘सुधाकंठ’ डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह का समापन: कल दिल्ली के भारत मंडपम में शिरकत करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

9 hours ago

पीएम मोदी का दिसंबर में कनाडा दौरा: ट्रेड डील (CEPA) और डिफेंस कोऑपरेशन पर बड़ा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में कनाडा के दौरे पर जाएंगे, जहां व्यापार समझौते (CEPA) और…

10 hours ago

प्रेस रिलीज से इंस्टाग्राम रील्स तक का सफर और 2047 का संकल्प: दिवाली मिलन में पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

भाजपा मुख्यालय में दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने 2047 से पहले विकसित…

10 hours ago

‘आइए तिरुक्कुरल सीखें’ थीम के साथ शुरू हुआ काशी तमिल संगमम 5.0, पीएम मोदी ने 50 भाषाओं में अनुवाद को बताया अहम

काशी तमिल संगमम 5.0 के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिभागियों का स्वागत करते…

11 hours ago