Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को उनके गृह नगर बारामती में अंतिम संस्कार कर दिया गया. बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में हुए अंतिम संस्कार के दौरान एक जनसैलाब उमड़ पड़ा. हर आंख नम थी और हर जुबां पर ‘दादा’ का नाम था. पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई, जिसके बाद उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने उन्हें मुखाग्नि दी.
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल दुख की इस घड़ी में पूरा पवार परिवार एकजुट नजर आया. अंतिम संस्कार के वक्त अजित पवार के चाचा और एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार, चचेरी बहन सुप्रिया सुले और पत्नी सुनेत्रा पवार बेहद भावुक नजर आए. पार्थ और जय पवार ने नम आंखों से पिता के अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं.
अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए देश और राज्य के बड़े नेताओं का तांता लगा रहा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और मनसे प्रमुख राज ठाकरे समेत कई दिग्गजों ने बारामती पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
गौरतलब है कि बुधवार (28 जनवरी) सुबह 8:45 बजे एक विमान हादसे में 66 वर्षीय अजित पवार का निधन हो गया था. यह हादसा तब हुआ जब उनका चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था. इस क्रैश में अजित पवार के अलावा उनके निजी सुरक्षाकर्मी (PSO), दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के कई स्कूलों को बम धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर और बढ़ाई सुरक्षा
दादा अजित पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के प्रचार के लिए जा रहे थे. उन्हें 4 रैलियों को संबोधित करना था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. उनके आकस्मिक निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है, जिस दौरान राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा और कोई भी सरकारी मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा.
यहां पढ़ें हर अपडेट.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…