PM Modi 25 Years Journey Book: सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली, विजन और कई अनकहे किस्सों पर आधारित वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की पुस्तक ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ पाठकों के सामने आ गई है. प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित इस किताब का विमोचन 20 नवंबर को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया. बतौर बीट रिपोर्टर मोदी को करीब से देखने वाले अमिताभ सिन्हा ने इसमें गुजरात के शुरुआती दौर से लेकर केंद्र में तीसरे कार्यकाल तक के सफर, बड़े फैसलों और उनके मानवीय पक्ष को सहज अंदाज में पिरोया है.
किताब में कोरोना काल के उस दौर का भी जिक्र है, जब स्वदेशी वैक्सीन को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं और बयानबाजी चल रही थी. वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत के बीच सोमवार सुबह सात बजे पीएम मोदी बिना तामझाम के एम्स पहुंचे और टीका लगवाया, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा.
वहां मौजूद नर्सों से उन्होंने माहौल हल्का करते हुए पूछा कि कहीं वे मोटी सुई का इस्तेमाल तो नहीं करेंगी, और फिर मुस्कुराते हुए कहा कि नेताओं की चमड़ी मोटी होती है. इस एक टिप्पणी ने वहां मौजूद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी.
अमिताभ सिन्हा ने लिखा है कि 2001 में बिना विधायक रहे संगठन से सीधे सरकार की कमान संभालने के बाद मोदी ने आपदाओं और चुनौतियों को कैसे अवसर में बदला. किताब में 2014 के अभियान, नोटबंदी, जीएसटी और कोविड जैसे निर्णयों के पीछे की सोच को समझने की कोशिश की गई है.
विमोचन के मौके पर नितिन नवीन ने भी कहा कि लीक से हटकर सोच, अपनी सीमाओं को चुनौती देना, बुनियादी जरूरतों पर ध्यान, नए मानक स्थापित करना और सबको साथ लेकर चलना पीएम मोदी के सफर की अहम पहचान रहे हैं, जो 2047 के विकसित भारत के संकल्प से जुड़ती है.
यह भी पढ़ें: हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व
-भारत एक्सप्रेस
Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…
बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…
लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…
आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…
अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…