देश

अजमेर दरगाह विवाद के वादी विष्णु गुप्ता को ‘सिर कलम’ कर देने की धमकी

अजमेर दरगाह विवाद मामले में वादी और हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ नई दिल्ली के बाराखंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बताया कि मैंने अजमेर दरगाह मामले में केस फाइल किया है. मुझे अभी दो फोन आए हैं और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है.

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बताया कि एक कॉल कनाडा से आया है. फोन करने वाले शख्स ने कहा कि अजमेर दरगाह का केस दायर कर बहुत बड़ी गलती की है और अब तेरा सिर काट दिया जाएगा.

फोन पर दी गई धमकी

विष्णु गुप्ता ने आगे कहा, “मुझे दूसरा फोन देश के अंदर से ही आया है. फोन करने वाले ने इसी तरह की धमकी दी है. मैंने इसकी शिकायत नई दिल्ली के बाराखंबा थाने में दर्ज कराई है. मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं, हमें ये लोग डरा नहीं सकते और हम अपना कानूनी हक मांग रहे हैं, इसलिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मैंने किसी की भावना आहत नहीं की है और न ही ऐसा करना चाहते हैं. हमने तो सिर्फ अपना हक मांगा है, क्योंकि अजमेर दरगाह महादेव शिव का मंदिर है और हम कानूनी लड़ाई से उसको वापस लेंगे. इस मामले में अभी सभी पार्टियों को नोटिस दिया है और जल्द ही इसका सर्वे भी होगा.”

ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 26 आरोपियों के खिलाफ लगाया मकोका

निचली अदालत में याचिका दायर

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासी हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता ने अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को हिंदू पूजा स्थल होने की दलील देते हुए निचली अदालत में याच‍िका द‍िया है. 27 नवंबर को निचली अदालत ने याचिका को मंजूर कर लिया. अदालत ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए 20 दिसंबर 2024 को अगली सुनवाई की तारीख तय की है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

36 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

49 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago