खेल

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 233 रनों से रौंदा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा

दक्षिण अफ्रीका शनिवार को किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका पर 233 रनों की शानदार जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गया. मार्को जेनसन की अगुआई में प्रोटियाज गेंदबाजी आक्रमण ने दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और अपने विरोधियों को मात्र 42 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया. जेनसन 1991 में क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के फिर से प्रवेश के बाद से दस विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए.

पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद, प्रोटियाज ने संघर्ष किया. एक के बाद एक विकेट गिरने के बाद, कप्तान तेम्बा बावुमा की 70 रनों की पारी ने उनकी टीम को 191/10 तक पहुंचाया.

मार्को जेनसन ने झटके 7 विकेट

पहली पारी में 200 रन के आंकड़े को पार न कर पाने के कारण प्रोटियाज गेंदबाजों ने दूसरे दिन भारी दबाव में मैदान संभाला और शानदार प्रदर्शन किया. मार्को जेनसन के शानदार 6.5 ओवर के स्पेल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सात विकेट झटके. कैगिसो रबाडा (1) और गेराल्ड कोएट्जी (2) ने जेनसन की मदद की और मेहमान टीम को 42 रन पर समेट दिया, जिससे उन्हें 149 रन की बढ़त मिली.

ट्रिस्टन स्टब्स (122) और बावुमा (113) ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी 249 रन की साझेदारी की और 2012 में केपटाउन के न्यूलैंड्स में एबी डिविलियर्स और जैक्स कैलिस द्वारा बनाए गए 192 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा. 366/5 के स्कोर पर प्रोटियाज ने अपनी पारी घोषित कर दी और मेहमान टीम को 516 रनों का विशाल लक्ष्य दिया.

मैन ऑफ द मैच बने जेनसन

दिनेश चांडीमल और कप्तान धनंजय डी सिल्वा के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद मेहमान टीम 282 रनों पर ढेर हो गई और मेजबान टीम को यादगार जीत मिली. मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद जेनसन ने कहा, “मैंने हमेशा पांच विकेट लेने का सपना देखा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मैं 10 विकेट लूंगा, लेकिन आप इसी के लिए काम करते हैं. यह अभी तक समझ में नहीं आया है (पहली पारी के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए). दूसरी पारी में, हमें लगा कि पिच थोड़ी सपाट, धीमी और नीची है, लेकिन 11 विकेट लेना एक सपना सच होने जैसा है.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

4 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

24 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

25 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

30 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago