भक्तों के लिए भगवान शिव के धाम अमरनाथ की यात्रा शुरू हो चुकी है. सुबह से ही जम्मू ‘बम-बम भोले’ के नारों से गूंज रहा है. भगवान शिव शंकर के जयकारों के बीच भगवती नगर बेस कैंप से आज सुबह अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से पहला जत्था रवाना हुआ. इसके पहले वहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई. इसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल हुए. पूजा के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
संवाददाता ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर पहुंचा तो वहां एसएसपी और श्रीनगर के डीसी ने उनका स्वागत किया. यात्रा के पहले चरण में लगभग 4500 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ.
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा, “एक बार फिर जम्मू में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन देखने को मिल रहा है. यह आतंकवाद पर एक बहुत बड़ा तमाचा है कि देशभर से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू पहुंच रहे हैं.”
एलजी मनोज सिन्हा ने सभी श्रद्धालुओं को भगवान शिव के पवित्र निवास तक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सभी के लिए शांति और आशीर्वाद के लिए बाबा अमरनाथ से प्रार्थना की.
पहले जत्थे में शामिल एक महिला ने कहा कि बहुत ही अच्छा लगा है. हमें इस बात की भी खुशी है कि हम पहले जत्थे के साथ रवाना हो रहे हैं.
सुरक्षा के मसले पर श्रद्धालुओं ने कहा कि जब तक हमारी सेना और प्रधानमंत्री मोदी हैं, तब तक कोई हमारा ‘बाल भी बांका’ नहीं कर सकता है. हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है. एक व्यक्ति ने कहा, “हम लोगों को यही संदेश देंगे कि बिना डर के यहां आएं. बिंदास होकर इस यात्रा के लिए पहुंच सकते हैं.”
पुरानी मंडी मंदिर के महंत रामेश्वर दास ने कहा कि यात्रा में लोगों के मन में उत्साह है. लोगों में निडरता है, भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. बाबा के दर्शन के लिए सरकार ने बहुत अच्छी सुविधाएं दी हैं. पहले के मुकाबले इस बार यात्रा अच्छी होगी. निडरता के साथ भक्त यात्रा के लिए निकलकर आ रहे हैं. लोगों में किसी तरह का कोई डर नहीं है.
उन्होंने कहा कि आज का दिन उन लोगों के लिए मुंहतोड़ जवाब है, जो इसे कमजोर करने के प्रयास करते हैं. लेकिन मेरा मानना है कि यात्रा इस बार और भी अच्छी होने वाली है.
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…
Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…