देश

आर्मी एरिया में संदिग्ध गाड़ी मिलने से मचा हड़कंप, जांच में हुआ खुलासा

Ambala Army Area News: हरियाण के अंबाला में एक संदिग्ध गाड़ी की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. बलदेवनगर थाने क्षेत्र में हुई ब्लास्ट की घटना के बाद जिला पहले से ही हाई अलर्ट पर था, ऐसे में सेना क्षेत्र में गाड़ी मिलने की खबर से सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं.

दिल्ली नंबर प्लेट की गाड़ी में ब्लास्ट की घटना अभी थमी नहीं थी कि आज अंबाला के सेना क्षेत्र में संदिग्ध गाड़ी मिलने की सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर पुलिस और आर्मी की टीम वहां पहुंची और जांच शुरू कर दी.

ब्लास्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

अंबाला के आर्मी इलाके में मंगलवार (3 फरवरी) को सुबह उस समय हड़कंप मच गई जब सूचना मिली कि आर्मी क्वार्टर के बाहर एक दिल्ली नंबर प्लेट की गाड़ी खड़ी है. गाड़ी की पहचान न होने पर तुरंत पुलिस और आर्मी को अलर्ट किया गया. इस घटना से पहले भी अंबाला के बलदेवनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली नंबर की एक गाड़ी में ब्लास्ट की घटना सामने आई थी. इसी कारण से पूरे अंबाला जिले में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही बढ़ा दी गई है. ऐसे में आर्मी एरिया में संदिग्ध गाड़ी मिलने की सूचना को बेहद गंभीरता से लिया गया.

जांच में सामने आया पूरा मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. इसके साथ ही आर्मी की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं. कड़े पहरे के बीच संदिग्ध गाड़ी की तलाशी ली गई और आसपास के इलाके को पूरी तरह सुरक्षित किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर उसके मालिक को ट्रेस किया और पूछताछ में पता चला कि गाड़ी पहले ही बेची जा चुकी थी. जिसके बाद पुलिस ने मौजूदा उपयोगकर्ता से संपर्क किया, और पूरे मामले का खुलासा हुआ.


ये भी पढ़ें: SIR में लापरवाही पर खंड शिक्षा अधिकारी पुलिस हिरासत में, SDM की शिकायत पर कार्रवाई


पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस जांच में सामने आया कि देव ऊर्फ यशपाल नाम का एक युवक एयरफोर्स की परीक्षा देने के लिए अंबाला आया था. वह अपने एक दोस्त की गाड़ी लेकर आया था और आर्मी इलाके के पास ही गाड़ी खड़ी कर के परीक्षा देने चला गया था. जिसकी वजह से गाड़ी वहां लंबे समय तक खड़ी रही और इस वजह से वह संदिग्ध नजर आ रही थी. मामले की जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह (ASI) ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि एक गाड़ी कल से आर्मी एरिया के पास खड़ी है. जांच के बाद गाड़ी के मालिक और वर्तमान उपयोगकर्ता को ट्रेस किया गया और स्पष्ट हुआ कि मामला संदिग्ध नहीं है.

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

हालांकि, पुलिस अधिकारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जांच में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है. लेकिन पिछले ब्लास्ट की घटना को देखते हुए पुलिस और आर्मी प्रशासन पूरे तरीके से सतर्क है और सुरक्षा एजेंसियों ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा.

नोट- यह खबर भारत एक्सप्रेस के साथ इंटर्नशिप कर रही शुभ्रा राय ने लिखी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago