शाहरुख खान. (फाइल फोटो)
गुरूवार को सैफ अली खान के घर में घुस कर एक चोर ने हमला कर दिया था. हमले के बाद आनन-फानन में ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया. जहां अभिनेता का 6 घंटे ऑपरेशन कर रीढ़ की हड्डी के पास से ब्लेड निकाला गया. सैफ अली खान के बाद अब एक और सेलिब्रिटी से जुड़ी बड़ी खबर है. अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के घर बीते 14 जनवरी को रेकी करने की घटना सामने आई है. 14 जनवरी की सुबह करीब 2:44 बजे शाहरुख खान के बंगले मन्नत (Mannat Reconnoitred) की रेकी की गई.
रेकी के दौरान संदिग्ध ने लोहे की बाड़ को पार करने की असफल कोशीश की मगर कामयाब नहींं हो सका. संदिग्ध को सुबह पौने 3 बजे के करीब बॉलीवूड बादशाह के घर में घुसते देखा गया. इससे पहले नवंबर 2024 में शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. धमकी देकर शाहरूख खान से फिरौती की मांग की गई थी, जिसके बाद अभिनेता की टीम ने बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई.
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला. तब रायपुर निवासी फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरी कॉल की थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर गई थी. शाहरुख खान पिछले कुछ समय से कड़ी सुरक्षा के घेरे में हैं.
अभिनेता ने 2023 में कहा था कि उन्हें ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. अक्टूबर 2023 में शाहरुख को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी. तब से ही किंग खान सुरक्षा गार्डों के घेरे में हैं. इस साल, यह दावा किया गया कि शाहरुख ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने घर मन्नत के बाहर अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को बधाई देने से परहेज किया. हालांकि, शाहरुख की टीम ने इन अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की.
ये भी पढ़ें: खून से लथपथ थे सैफ अली खान, 6 मिनट में लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक ने बताई उस रात की कहानी
-भारत एक्सप्रेस
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…
UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…
बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…
Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…
बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…