केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 14 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तमिलनाडु के भाई-बहनों को तमिल पुत्तांडू (तमिल नववर्ष) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “तमिल पुथांडु के शुभ अवसर पर, तमिलनाडु के हमारे भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ. नए वर्ष के स्वागत का यह उत्साहपूर्ण उत्सव, संस्कृति के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करे, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करे और सभी को सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करे.. उन्होंने पूरे संदेश को तमिल भाषा में भी साझा किया.
अमित शाह ने अपने पोस्ट के साथ एक आकर्षक एनिमेटेड वीडियो भी पोस्ट किया. वीडियो में लाल-भूरा बैकग्राउंड, दो दीये, मंगल कलश, केले-आम-फल, मटकी, कोलम डिजाइन, गेंदे की माला और पारंपरिक तमिल त्योहारी तत्व दिखाए गए हैं. शुरुआत में “TAI” लिखा आता है जो “TAMIL PUTHANDU” में बदल जाता है. इसके बाद पूरा अंग्रेजी और तमिल संदेश स्क्रॉल होता है. यह 14 सेकंड का वीडियो त्योहार के उत्साह को और बढ़ा रहा है.
तमिल पुत्तांडू तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार है जो चित्रा मास के पहले दिन मनाया जाता है. यह सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ तमिल नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. इस दिन लोग मंगल पल्लिक्कू सजाते हैं, मिठाई और फल चढ़ाते हैं तथा परिवार के साथ उत्सव मनाते हैं. अमित शाह ने संदेश में संस्कृति से जुड़ाव, सामाजिक एकता, कल्याण, समृद्धि और खुशी की कामना की है, जो त्योहार की भावना से पूरी तरह मेल खाती है.
ये भी पढ़ें: अमित शाह ने महा विषुव संक्रांति पर दी शुभकामनाएं, मांगा जगन्नाथ भगवान का आशीर्वाद
अमित शाह का यह संदेश भारत की सांस्कृतिक विविधता को मजबूत करने का उदाहरण है. उन्होंने तमिल भाषा में भी शुभकामनाएं दीं, जिससे स्थानीय लोगों से सीधा जुड़ाव दिखता है. केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका यह संदेश विभिन्न राज्यों के साथ केंद्र सरकार के सौहार्दपूर्ण संबंध को दर्शाता है. तमिलनाडु में पर्यटन, कृषि और विकास कार्यों पर केंद्र का फोकस बढ़ा है और ऐसे सांस्कृतिक संदेश इस संबंध को और मजबूत करते हैं.
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…