देश

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Andaman Nicobar Janta Darshan: अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के लोगों के लिए प्रशासन की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. आम जनता की समस्याओं का सीधे और त्वरित समाधान करने के मकसद से शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर 2026 को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम की दोबारा शुरुआत की गई. श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में द्वीपसमूह के दूर-दराज और दुर्गम इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे.

नए उपराज्यपाल की पहल

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने की. पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला जनता दर्शन कार्यक्रम था. बताया जा रहा है कि इससे पहले करीब नौ साल पहले ‘जनता दरबार’ के जरिए स्थानीय लोगों की शिकायतें सीधे सुनी जाती थीं. अब एक लंबे अंतराल के बाद इसे नए क्लेवर और ‘जनता दर्शन’ नाम से फिर से शुरू किया गया है.

तड़के से ही लोक निवास के बाहर दूर-दराज के द्वीपों से आए लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था. उपराज्यपाल ने आम नागरिकों से आमने-सामने बैठकर बात की और उनकी निजी समस्याओं, प्रशासनिक शिकायतों और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों को बेहद संजीदगी से सुना.

अधिकारियों को मौके पर ही दिए सख्त निर्देश

जनता दर्शन के दौरान उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने कई गंभीर मामलों पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेने और तय समय सीमा के भीतर समाधान निकालने के निर्देश जारी किए.

स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस पहल की दिल खोलकर तारीफ की है. लोगों का कहना है कि प्रशासन के शीर्ष स्तर तक अपनी बात सीधे पहुंचाने का यह मंच आम जनता और सरकार के बीच बनी दूरी को खत्म करने में मील का पत्थर साबित होगा.

यह भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

15 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

49 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

3 hours ago