देश

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में समस्त विभागों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों एवं चालू विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट का गहन मूल्यांकन किया गया. उपराज्यपाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की नियमित प्रगति समीक्षा सुनिश्चित करें और जनहित से जुड़े मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार का विलंब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बैठक में मुख्य सचिव ज्ञानेश भारती, पुलिस महानिदेशक (DGP), प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) सहित सभी विभागों के सचिव एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

‘जनता दर्शन’ की तैयारियों और कार्य संस्कृति पर जोर

विभागीय समीक्षा के उपरांत उपराज्यपाल ने अपने सचिवालय के सचिव, विशेष सचिव, विशेष कार्य अधिकारी (OSD) और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने का खाका खींचा. उन्होंने आमजन की शिकायतों को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के मध्य कार्यों का स्पष्ट विभाजन किया. पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए सभी विभागों को ‘सिटीजन चार्टर’ बनाकर तय समय-सीमा में सेवाओं का संपादन करने को कहा गया.

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को नई गति

बैठक में द्वीप समूह के प्रमुख बुनियादी व सामाजिक क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा हुई:

स्वास्थ्य क्षेत्र: अस्पतालों में आधुनिक उपकरणों, जीवनरक्षक दवाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. साथ ही अनीमस (ANIIMS) अस्पताल एवं जी.बी. पंत अस्पताल के बीच बेहतर समन्वय तथा नए निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए.

सड़क एवं पेयजल: नेशनल हाईवे-4 (NH-4) तथा आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करते हुए तय समय-सीमा में काम पूरा करने को कहा गया. आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की किल्लत न हो, इसके लिए अभी से सामान्य जलापूर्ति की ठोस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए गए.

शिक्षा: उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग को एमबीए (MBA), उच्च शोध कार्य, वाणिज्य (Commerce) और रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शीघ्र प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए.

दीपावली पर शांति और अवैध नशे पर नकेल के आदेश

कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपराज्यपाल ने पुलिस-प्रशासन को आगामी दीपावली पर्व के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए. उन्होंने त्योहारी सीजन में आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर नियंत्रण रखने और मुनाफाखोरी रोकने की हिदायत दी. इसके अलावा युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए अवैध मादक पदार्थों (ड्रग्स) के अवैध कारोबार और तस्करी पर पूरी शक्ति से अंकुश लगाने के सख्त आदेश जारी किए गए.

यह भी पढिए: LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Bharat Express Desk

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

28 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

4 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago