Anti Paper Leak Bill: संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बीच ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026’ यानी Anti Paper Leak Bill 2026 को पास कर दिया गया. सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने राहुल गांधी के बयानों और गृह मंत्री अमित शाह पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा किया. विपक्षी सांसदों का आरोप था कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद चलो मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलवाई गई थी, जिसको लेकर सदन का माहौल काफी गर्म नजर आया. फिलहाल लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में देश भर में हुए छात्र प्रदर्शनों और नीट (NEET) विवाद के बाद इस संशोधन बिल को सोमवार को ही सदन में पेश किया था. इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र पतन को अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ गया था.
इस नए और संशोधित विधेयक का मुख्य मकसद प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर नकेल कसना है. कानून के तहत दोषियों के लिए बेहद सख्त सजा का प्रावधान किया गया है, जिसमें 10 साल तक की लंबी कैद और 50 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना शामिल है.
ये भी पढे़ं- ‘अंधभक्त और इडियट…’ पेपर लीक बिल पर क्या बोल गए राहुल गांधी? बवाल पर स्पीकर ने टोंका
जब से 20 जुलाई को मानसून सत्र की शुरुआत हुई है तभी से नीट पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है, जिससे विधाई कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है और सत्र के दौरान मुख्य रूप से सिर्फ इन दो विधेयकों की ही चर्चा और शुरुआत हो पाई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…