पहली बार आर्मी क्षेत्र से बाहर आमजन के बीच होगा आयोजन, बदलते भारत की उभरती तस्वीर दुनिया देखेगी.
भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान के सम्मान में हर वर्ष 15 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली आर्मी-डे परेड इस बार इतिहास रचेगी. 2023 से अब तक तीन बार आर्मी-डे परेड देश के अलग-अलग शहरों में हो चुकी है – 2023 में बेंगलुरु, 2024 में लखनऊ, 2025 में पुणे और 2026 में होगी जयपुर में. लेकिन खास बात यह है कि यह पहला अवसर होगा जब यह परेड आर्मी क्षेत्र से बाहर आमजन के बीच आयोजित होगी.
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास पर आगामी 15 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली आर्मी-डे परेड की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस आयोजन को भव्य रूप देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. राजस्थान में पहली बार यह परेड होगी.
राजधानी जयपुर में होने जा रही यह भव्य परेड सिर्फ सैन्य ताकत का प्रदर्शन नहीं होगी, बल्कि इसमें राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी. इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को और प्रबल बनाना और दुनिया को बदलते भारत की उभरती तस्वीर दिखाना है.
सेना दिवस परेड के दिन दर्शक पैदल सैनिक दस्तों की सटीक कदमताल, अत्याधुनिक टैंकों और तोपों की शक्ति, मिसाइलों की मारक क्षमता, भारतीय सेना के बैंड की धुनों और दिल दहला देने वाले मोटरसाइकिल स्टंट का रोमांचक नज़ारा देखेंगे. विभिन्न सैन्य झांकियां और शौर्य संध्या कार्यक्रम में सेना के युद्ध कौशल के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का भी अद्भुत संगम प्रस्तुत किया जाएगा.
इस आयोजन में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. आयोजन स्थल पर पार्किंग, यातायात और दर्शक क्षमता को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जाएंगी. साथ ही ‘नो यॉर आर्मी’, ‘ऑनर रन’, ‘साइकिल रैली’, और रक्तदान शिविर जैसी गतिविधियों के जरिए आमजन को सेना के साथ करीब से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
जयपुर में होने वाली इस आर्मी-डे परेड से न सिर्फ प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की ताकत का नज़दीक से अनुभव होगा, बल्कि यह आयोजन राजस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव और पहचान भी दिलाएगा.
ये भी पढ़ें: जयपुर में ‘आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस’ पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बहनों को दी सौगातें
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…