West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर काफी हलचल नजर आ रही है. सभी दल अपने सियासी समीकरण को बटोरने में लगे हुए है. इसी के साथ राज्य में गठबंधन की राजनीति भी देखने को मिल रही है. बुधवार (26 मार्च) को असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM ने हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी AIMIM, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हुमायूं कबीर के साथ मिलकर लड़ रही है और वे इस गठबंधन को सफल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.
असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि ज्यादातर सीटों पर सहमति बन चुकी है और बाकी एक-दो सीटों पर भी जल्द फैसला हो जाएगा. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 2016 में पार्टी के सिर्फ 3 विधायक थे, जो अब बढ़कर 77 हो गए हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या यह सब उन्होंने ही कराया है?
इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) को लेकर सवाल पूछे जाने पर ओवैसी ने ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल पहले टीएमसी ने उनकी पार्टी के कई नेताओं को दबाव या लालच देकर अपने साथ मिला लिया था. साथ ही उन्होंने कहा कि अब उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर ध्यान दे रही है.
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: BJP ने RG कर केस की पीड़िता की मां को दिया टिकट, तीसरी सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम जारी
हुमायूं कबीर ने इस गठबंधन को मजबूत बताते हुए कहा कि वे 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हैं और एकजुट रहने का संकल्प लेते हैं. उन्होंने आगे कहा कि वे ओवैसी को अपना बड़ा भाई मानते हैं और उनके हर फैसले के साथ खड़े रहेंगे. कबीर ने भरोसा जताया कि यह गठबंधन कभी नहीं टूटेगा और भविष्य में लोकसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…
Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…