Assembly Bypolls live
Assembly Bypolls live: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर आज (30 जुलाई) उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी. तीनों सीटों के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे.
सबसे ज्यादा चर्चा बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट की हो रही है. यहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने युवा नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सूरज पार्टी ने प्रशांत किशोर को मैदान में उतारा है. राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता पर दांव लगाया है, जिससे इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प हो गया है. यह सीट उस समय खाली हुई थी जब पांच बार के विधायक नितिन नवीन अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए थे.
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भाजपा ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने अनुभवी नेता कुंवर घनश्याम सिंह को एक बार फिर मैदान में उतारा है, जो इस सीट से सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं. दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद खाली हुई थी. बैंक घोटाले के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया था.
गुजरात के वडोदरा स्थित मंजलपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान जारी है. यह सीट भाजपा के वरिष्ठ विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद रिक्त हुई थी. भाजपा ने यहां सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को मैदान में उतारा है. इस सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है.
भारत एक्सप्रेस पर पढ़े उपचुनाव की पल-पल की अपडेट
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…