Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है. खेलों के छठे दिन ट्रैक पर भारत का डंका बजा, जब दिलीप महादु गावित ने पुरुषों की पैरा T47 कैटेगरी की 100 मीटर रेस में चीते जैसी रफ्तार दिखाते हुए देश के लिए तीसरा गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत लिया. उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दे दिया है.
दिलीप ने 100 मीटर की इस रेस को पूरा करने में महज 10.71 सेकेंड का समय लिया और पहला स्थान हासिल किया. इस इवेंट में भारत का जलवा यहीं नहीं रुका; भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल भी अपने नाम कर लिया. वहीं इंग्लैंड के केविन सैंटोस को 10.85 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा. आपको बता दें कि T47 कैटेगरी में वे एथलीट्स हिस्सा लेते हैं जिनके एक या दोनों हाथों में शारीरिक अक्षमता होती है.
छठे दिन का एक और बड़ा हीरो रहा भारतीय लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर! उन्होंने 8.09 मीटर की शानदार छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता. इसके साथ ही वह पुरुषों की लॉन्ग जंप में लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस इवेंट का गोल्ड जमैका के तजय गेल (8.15 मीटर) ने जीता.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर को बड़ा झटका! इन दो बड़े कोचों से टूटा BCCI का रिश्ता, जानिए क्या रही वजह
दिलीप गावित के इस गोल्ड से पहले, भारत के लिए महिलाओं के पैरा शॉटपुट F57 में शर्मिला धनकड़ और वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू गोल्ड जीत चुकी हैं. छठे दिन के मुकाबले खत्म होने तक भारत के खाते में 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल हो गए हैं और भारतीय टीम मेडल टैली में वापस आठवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, बॉक्सिंग टीम ने भी कमाल कर दिया है, 6 मुक्केबाजों के सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत के इस खेल में 10 मेडल पूरी तरह पक्के हो गए हैं.
Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…
Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…
वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…
Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…
Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…
पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…